India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच मे बिहार के लाल आकाश दीप को टीम इंडिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को आकाश दीप ने दोनों हाथों से भुनाया और अपने पहले ही ओवर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। दरअसल रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच से टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह के बाहर रहने के बाद आकाश दीप को चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। डेब्यू मैच में आकाश दीप का जलवा देखने को मिला है।
6 ओवर के अंदर ही आकाश दीप ने झटके 3 विकेट
बिहार के आकाश दीप को पहली बार टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला है। आकाश दीप ने पहले ही ओवर से अपनी छाप छोड़नी शुरू की जिसके लिए उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। आकाश दीप ने सबसे पहले जैक क्रॉली का स्टंप उखाड़ा था जिसके बाद पूरा स्टेडियम झूम उठा था। लेकिन ये नो-बॉल हो गई थी जिसके बाद अपने पहले विकेट के लिए आकाश दीप को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
इसके बाद आकाश दीप ने एक ही ओवर में इंग्लैंड को 2 बड़े झटके दिए। पहले बेन डकेट फिर ओली पोप को आकाश दीप ने आउट किया। इसके बाद अपने अगले ओवर में आकाश ने तीसरी सफलता हासिल की। आकाश ने जैक क्रॉली को भी आउट किया। जैक क्रॉली काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे जिनको आकाश दीप ने पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
मैच के पहले ही घंटे में लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी
रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इंग्लैंड की ये अच्छी शुरुआत ज्यादार देर तक चल न सकी। जिसके बाद गेंदबाजी करने आए आकाश दीप ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चारोखाने चित कर दिया। इंग्लैंड ने अपने 3 विकेट महज 57 रनों के अंदर ही गंवा दिए। फिलहाल टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बिहार के लाल ने किया डेब्यू, जानें रणजी ट्रॉफी में कैसा है खिलाड़ी का प्रदर्शन
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 : दिल्ली-मुंबई के बीच होगा पहला मैच, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: डेब्यू मैच में ही आकाशदीप ने कर दी बड़ी गलती, रोहित शर्मा हुए नाराज
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines