India vs England 2nd Test: बर्मिंघम के एजबेस्ट स्टेडिम में आज से भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। पहले मैच में की गई गलतियों को भारतीय टीम इस मैच में नहीं दोहराना चाहेगी। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी बदली-बदली दिख सकती है। मैच से पहले अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से नंबर-3 के बल्लेबाज का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।
साईं सुदर्शन की होगी छुट्टी!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से साईं सुदर्शन को बाहर किया जा सकता है। जबकि उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। जिसके बाद नंबर-3 पर करुण नायर को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में नंबर-6 पर बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश रेड्डी को शामिल किया जा सकता है। वहीं दूसरे मैच से जसप्रीत बुमराह वर्कलोड के चलते बाहर रह सकते हैं और उनकी जगह आकाश दीप को शामिल किया जाएगा।
लीड्स में साईं सुदर्शन ने किया था डेब्यू
आईपीएल 2025 में धमाल मचाने वाले साईं सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में साईं सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि उनका टेस्ट डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में साईं बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 30 रन बनाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक साईं को उनके खराब प्रदर्शन के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं रखा जाएगा, बल्कि टीम संतुलन के चलते उनको बाहर रखा जा सकता है। हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले साईं को नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी और फील्डिंग की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है।
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शुभमन गिल?
एजबेस्टन टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बोलते हुए कहा ”अगर तेज गेंदबाज पर्याप्त मौके नहीं बना पा रहे हैं तो हमें लगता है कि इस तरह के विकेटों पर दूसरा स्पिनर कम से कम दूसरी नई गेंद आने तक रन तो बनाएगा। ऐसे में दूसरे स्पिनर का विकल्प बुरा नहीं होगा”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बर्मिंघम में टीम इंडिया को होटल से बाहर नहीं निकलने की क्यों मिली सलाह? इलाके में मचा हडकंप
संबंधित खबरें
LIVE: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी, इंतजार कर रही हैं दोनों टीमें
39 mins agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
7 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
8 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
9 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
10 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
10 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines