Live Updates
भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने दूसरे मैच को रोहित शर्मा की शतकीय पारी और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 44.3 ओवर में अपने नाम कर लिया। 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल किया।
हार्दिक ने टीम का छोड़ा साथ
हार्दिक पांड्या 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 42 ओवर में 286/6 है।
केएल राहुल लौटे पवेलियन
केएल राहुल 10 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 40.4 ओवर के बाद 275/5 है। क्रीज पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
37वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए। उन्होंने 47 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 258/4 है। केएल राहुल क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
भारत को लगा तीसरा झटका
रोहित शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। रोहित 90 गेंदों में 119 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए। भारत का स्कोर 30.2 ओवर में 221/3 है। भारत को जीत के लिए 84 रनों की दरकार है।
रोहित शर्मा का दमदार शतक
रोहित ने 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 80 गेंदों में 110 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 26 ओवर के बाद 194/2 है।
भारत को लगा दूसरा झटका
विराट कोहली 8 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। उन्हें आदिल रशीद ने 19.3 ओवर में आउट किया। इससे पहले शुभमन गिल 16.4 ओवर में 52 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए थे। गिल को जेमी ओवर्टन ने आउट किया था। भारत का स्कोर 21 ओवर में 158 रन है।
रोहित शर्मा का अर्धशतक
लंबे अरसे बाद रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक आया है। वह 33 गेंदों में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर10.2 ओवर में 83/0 है।
भारत को मिली दमदार शुरुआत
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। 6.1 ओवर में भारत का स्कोर 48/0 है। रोहित 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि गिल 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। फ्लड लाइट खराब होने के कारण मुकाबले को फिलहाल रोक दिया गया है।
भारत को मिला 305 का लक्ष्य
केएल राहुल ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से लियाम लिविंगस्टोन को 49.4 ओवर में पवेलियन लौटाया। लिविंगस्टोन रन आउट हो गए। वह दो रन लेना चाहते थे। लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो सके। इसकी अगली ही गेंद यानी 49.5 ओवर में राहुल ने एक और रन आउट किया। इस बार उन्होंने मार्क वुड को निशाना बनाया। वह एक रन भागने का प्रयास कर रहे थे। 49.5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 304/10 है। भारत को जीत के लिए 50 ओवर में 305 रन बनाने होंगे। जडेजा ने इस मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
इंग्लैंड को लगा 8वां झटका
48.5 ओवर में इंग्लैंड ने अपना 8वां बल्लेबाज खो दिया। हर्षित राणा ने आदिल रशीद को आउट किया। उन्होंने 5 गेंदों में 3 चौके की मदद से 14 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 49 ओवर में 297/8 है। क्रीज पर लिविंगस्टोन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
शमी को मिली पहली सफलता
47.1 ओवर में मोहम्मद शमी के इस मैच में पहली सफलता मिली। उन्होंने गस एटिकसन को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 47.1 ओवर के बाद 272/7 है।
इंग्लैंड को लगा छठा झटका
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड को छठा झटका दिया है। 44.6 ओवर में जडेजा ने जेमी ओवरटन को 6 रनों पर चलता किया।
रूट शतक से चूके
42.3 ओवर में जो रूट को रवींद्र जडेजा की गेंद पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 72 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन वह शतक नहीं बना सके। 42.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 249/5 है।
इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। जोस बटलर 35 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 38.5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 219/4 है। क्रिज पर लियाम लिवंगस्टोन नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं, जबकि जो रूट अर्धशतक बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
हर्षित ने टीम को दिलाई तीसरी सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट करके टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई है। ब्रूक ने 52 गेंदों पर 31 बनाए। भारत का स्कोर 175-3 है।
इंग्लैंड के 150 रन पूरे
इंग्लैंड टीम के 150 रन पूरे हो गए हैं। इस समय क्रीज पर जो रूट 27 जबकि हैरी ब्रूक 25 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि वो भारत के सामने 300 से ज्यादा रनों का टारगेट रखे।
भारत को दूसरी कामयाबी
दिग्गज स्पिनर रविंद्र जडेजा ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई है और खतरनाक बेन डकेट को पवेलियन भेजा है। डकेट ने मैच में 56 गेंदों पर 65 रनों की जोरदार पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 102-2 है।
वरुण ने सॉल्ट को किया चलता
वरुण चक्रवर्ती ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। वरुण ने फिल सॉल्ट को पवेलियन की राह दिखाई है। इंग्लैंड को पहला झटका 81 के स्कोर पर लगा है।
भारत को चाहिए विकेट
फिल सॉल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। दोनों ने मिलाकर नौ ओवर में 66 रन जोड़ दिए है। ऐसे में भारत को विकेट की सख्त तलाश है।
इंग्लैंड की जोरदार शुरुआत
फिल सॉल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने इंग्लैंड को जोरदार शुरुआत दिलाई है, जहां दोनों ने पहले पांच ओवरों में 35 रन जोड़ दिए हैं।
इंग्लैंड की पारी का हुआ आगाज
इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है, जहां फिल सॉल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने आगाज किया है। भारत की ओर से बॉलिंग अटैक की शुरुआत मोहम्मद शमी ने की।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
वरुण चकवर्ती कर रहे डेब्यू
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू करने का मौका मिला है।
विराट के खेलने पर कौन होगा बाहर?
इस मैच में विराट कोहली की वापसी हो रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम उनकी जगह किस खिलाड़ी को बाहर करेगी।
थोड़ी देर में होना है टॉस
भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बारामती स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच होना है। इस मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होना है।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया था, जबकि पिछले मैच में नहीं खेलने वाले विराट कोहली की वापसी हुई थी। भारत ने ये मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया।
नीचे पढ़ें पल-पल का अपडेट्स।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines