India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हालांकि, कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया था। ये देखकर फैंस भी थोड़ा हैरान थे। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 3 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया था। इसको लेकर मैच के बाद सूर्या ने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया।
महज एक तेज गेंदबाज को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया था। जबकि अर्शदीप सिंह के रूप में महज एक तेज गेंदबाज को मौका मिला था। इसको लेकर मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि “तीन स्पिनरों को चुनने पर हम अपनी ताकत पर टिके रहना चाहते थे, हमने साउथ अफ्रीका में खेलते समय भी यही किया था। हार्दिक ने नई गेंद से गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली। इसलिए मेरे पास उस अतिरिक्त स्पिनर को खेलने के लिए थोड़ी सहूलियत थी और वे तीनों शानदार काम कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हार के बाद बटलर का रिएक्शन, क्या एग्रेसिव क्रिकेट खेलना इंग्लैंड को पड़ा भारी?
आगे उन्होंने कहा कि “अर्शदीप अनुभव के साथ बहुत कुछ सीख रहा है। वो मैच के दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारी ले रहा है। वह जानता था कि वह आज नई गेंद से गेंदबाजी करने वाला एकमात्र गेंदबाज है। हालांकि फिर हार्दिक ने जिम्मेदारी ली और वह नियमित रूप से गेंदबाजी में कमाल कर रहा है। गौती भाई ने बहुत स्वतंत्रता दी है। हमने 2024 टी20 विश्व कप में जो खेला था, उससे थोड़ा अलग खेलना चाहते हैं। हमारे पास अपनी योजनाए हैं, हम उसी तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं और जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, उससे बहुत खुश हैं।”
कब मैदान पर दिखेंगे शमी?
अब फैंस के लिए मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार थोड़ा ओर बढ़ गया है। फैंस को उम्मीद है कि शमी को दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चांस मिल सकता है। शमी के न खेलने को लेकर टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा था कि “ये टीम मैनेजमेंट का फैसला है, उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए बेहतर विकल्प चुना होगा।”
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल पूर्व कप्तान, यहां देखें 64 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines