Live Updates
टीम इंडिया ने 4 विकेट से मारा मैदान
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले वनडे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड से मिले 249 रन के लक्ष्य को टीम ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
गिल भी आउट
शुभमन गिल 87 रन बनाकर चलते बने हैं। टीम इंडिया को लगातार तीन झटके लगे हैं। नागपुर में इंग्लैंड के गेंदबाज मैच को पलटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम को जीत के लिए अब सिर्फ 13 रन ही चाहिए।
राहुल भी चले पवेलियन
अक्षर पटेल के बाद केएल राहुल को भी आदिल राशिद ने पवेलियन की राह दिखा दी है। टीम इंडिया ने दो बड़े विकेट लगातार गंवा दिए हैं।
अक्षर चले पवेलियन
अक्षर पटेल की 52 रन की पारी का अंत आदिल राशिद ने कर दिया है। टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है, लेकिन इंग्लैंड के लिहाज से अब काफी देर हो चुकी है।
अक्षर का अर्धशतक पूरा
46 गेंदों में अक्षर पटेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अक्षर बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने शुभमन गिल का पूरा साथ निभाया है।
अक्षर-गिल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी
शुभमन गिल और अक्षर पटेल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। गिल अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया अब जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है और 7 विकेट अभी भी हाथ में हैं।
टीम इंडिया ने बढ़ाए जीत की तरफ कदम
अक्षर पटेल और शुभमन गिल की जोड़ी टीम इंडिया को जीत की तरफ तेजी से लेकर जा रही है। 29 ओवर में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षर 45 और गिल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल का अर्धशतक पूरा
शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गिल का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है।
लय में गिल-अक्षर की जोड़ी
23 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 154 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 43 और अक्षर पटेल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रंग में गिल-अक्षर की जोड़ी
20 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 138 रन लगा दिए हैं। अक्षर पटेल 18 और शुभमन गिल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं और एक छोर संभाले हुए हैं।
अय्यर चले पवेलियन
श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों पर खेली गई 59 रन की शानदार पारी का अंत हो गया है। जैकब बेथेल ने अय्यर को पवेलियन की राह दिखा दी है। टीम को तीसरा झटका 113 के स्कोर पर लगा है।
अक्षर पटेल को मिला पहला विकेट
इंग्लैंड को पांचवां बड़ा झटका लगा है। कप्तान जोस बटलर 52 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड का स्कोर 170/5
बटलर ने जड़ा अर्धशतक
पहले वनडे मैच में कप्तान जोस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा दिया है। बटलर ने 58 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड का स्कोर 165/4
भारत को मिली चौथी सफलता
भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने जो रूट को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई है। रूट ने 31 गेंदों पर 19 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर इस समय 111-4 है।
हर्षित राणा ने कराई टीम की वापसी
डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया की जोरदार वापसी करा दी है। उन्होंने पहले डकेट को आउट किया और फिर हैरी ब्रूक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड का स्कोर 77-3 है।
बेन डकेट लौटे पवेलियन
इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी अब पवेलियन लौट चुकी है। डेब्यूटेंट हर्षित ने बेन डकेट को आउट करके इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इंग्लैंड का स्कोर 77-2 है।
भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है, जहां इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज फिल सॉल्ट रनआउट हो गए हैं। उन्होंने 26 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली।
हर्षित राणा की सॉल्ट ने की जमकर कुटाई
इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जमकर कुटाई की है, जहां उन्होंने पारी के छठे ओवर में 26 रन बटोरे। सॉल्ट ने इस दौरान तीन छक्के और दो चौके बटोरे। इसके साथ ही छह ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार हो गया है।
इंग्लैंड की जोरदार शुरुआत
फिल सॉल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने इंग्लैंड को जोरदार शुरुआत दिलाई है। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 26-0 है।
शुरू हुई इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की पारी का आगाज हो गया है, जहां फिल सॉल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने पारी शुरू की है। भारत की ओर से बॉलिंग अटैक की शुरुआत मोहम्मद शमी ने की है।
विराट को लगी चोट
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली घुटने में चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टन, जैकब बेथल, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद।
यशस्वी-हर्षित कर रहे डेब्यू
भारत के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा डेब्यू कर रहे हैं।
थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और इंग्लैंड के बीच अब से थोड़ी देर में पहला वनडे शुरू होने जा रहा है। मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में शुरू होगा।
India vs England 1st ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। इंग्लिश टीम से मिले 249 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 87 रन की शानदार पारी खेली।
वहीं, श्रेयस अय्यर ने 59 रन का योगदान दिया। इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 248 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कप्तान जोस बटलर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 51 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही रोहित एंड कंपनी ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines