हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत, साउथ अफ्रीका को 25 रनों से हराया

India Under-19 team beat South Africa Under-19: भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच को भारत ने अपने नाम कर लिया. वैभव सूर्यवंशी की अगुवाई में भारत ने पहली जीत दर्ज की है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी

IND vs SA: भारत अंडर-19 टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. 3 जनवरी को पहला वनडे मैच खेला गया. वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. भारत ने पहले मैच को डीएलएस मेथड के तहत अपने नाम किया. भारतीय टीम ने 25 रनों से मुकाबला जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में कप्तान बनाया गया है.

भारत ने बनाया था विशाल स्कोर

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने खासा प्रभावित नहीं किया. जॉर्ज 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव 12 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 30 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली, जबकि हरवंश पंगालिया ने टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 95 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान हरवंश ने 7 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा आरएस अंबरीश ने 79 गेंदों में 65 रनों का योगदान दिया. अंत में खिलन पटेल ने 12 गेंदों में 26 और कनिष्क चौहान ने 23 गेंदों में 32 रन बनाकर भारत का स्कोर 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 301 रनों तक पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की ओर से जेजे बैसन ने 4 विकेट लिए, जबकि बांयडा माजोला और एनटांडे सोनी को 1-1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से T20 World Cup खिताब छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी ‘कप्तान’ की वापसी

विज्ञापन

डीएलएस मेथड से जीती भारतीय टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 27.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना चुकी थी. सलामी बल्लेबाज जोरिच वैन शाल्कविक 72 गेंदों में 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि अरमान मनैक ने 59 गेंदों में 46 और अदनान लगदियन ने 15 गेंदों में 19 रन बनाए थे. ऐसे में बारिश और खराब मौसम की वजह से मुकाबला रुका. बाद में अंपायर ने डीएलएस मेथड के तहत भारत को 25 रनों से विजेता घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: मोहम्मद शमी समेत इन 5 धुरंधरों को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, वनडे सीरीज से हुए बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola