U-19 Women Asia Cup 2024: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को विमेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से पीटकर बदला ले लिया है। कुआलालंपुर के बायूमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 117 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 76 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच के साथ खिताब भी गंवा बैठी।
त्रिशा ने खेली अर्धशतकीय पारी
टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया और वह सात विकेट पर 117 रन ही बना सका, जिसमें गोंगाडी त्रिशा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। भारत की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए त्रिशा ने 47 गेंदों पर 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मिथिला विनोद ने आखिर में 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट, टीम की बढ़ गई टेंशन
गेंद से चमकीं फरजाना इस्मिन
बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज फरजाना इस्मिन ने 4 ओवरों में 4 विकेट झटके। उनके अलावा निशिता अख्तर निशी ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और सुनिश्चित किया कि भारतीय बल्लेबाज हावी न हो सकें। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज फहोमिदा चोया और जुएरिया फिरदौस ने टीम के लिए 18 और 22 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम की कप्तान सुमैया अख्तर कुछ खास नहीं कर सकीं और सोनम यादव की गेंद पर आउट हो गईं। टीम ने 69 रनों के स्कोर पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे।
जब बांग्लादेश से फाइनल में हार गया था भारत
हाल ही में बांग्लादेश की मेंस टीम ने फाइनल में भारत को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता था। तब भारत फाइनल में 59 रनों से मैच हार गया था। बांग्लादेश को ऐसी ही जीत की उम्मीद महिला टीम से भी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और फाइनल में बाजी पलट गई। इस तरह महिला टीम ने खिताब अपने नाम करके पुराने जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, 24 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines