Chess World Cup 2025: भारत को 22 साल के लंबे इंतजार के बाद शतरंज विश्व कप की मेजबानी मिल गई है। आखिरकार सालों का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल ही 30 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच शतंरज का जमावड़ा भारत में लगेगा, जिसमें दुनिया भर के कई स्टार्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फिलहाल मेजबान शहर की घोषणा नहीं की गई है। शतरंज के सैकड़ों खिलाड़ी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत आएंगे।
फिडे ने की घोषणा
शतरंज की सबसे बड़ी संस्था फिडे ने भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर अपडेट दिया। इस टूर्नामेंट में 206 खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत ने 22 साल पहले यानी साल 2002 में हैदराबाद में आखिरी बार शतरंज विश्व कप की मेजबानी की थी। अब 2025 में ये सूखा खत्म हुआ। साल 2002 में विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
फिडे ने कहा कि आगामी प्रतियोगिता में खिलाड़ी नॉकआउट प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जहां प्रत्येक राउंड में हारने वाला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। विश्व कप में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे। हम फिडे विश्व कप 2025 को भारत में आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि यह एक ऐसा देश है जहां शतरंज के प्रति काफी जुनून है।
ग्रैंड स्लैम में बीजी हैं स्टार खिलाड़ी
भारत के स्टार खिलाड़ी लास वेगास फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में बीजी हैं। भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंद फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में छठे और सातवें स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने खिताब जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में अरोनियन ने हमवतन हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया था। वहीं वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वह पहला स्थान हासिल नहीं कर सके।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
6 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines