ICC Annual Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को सालाना रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। कंगारू टीम जहां टेस्ट में नंबर वन बनकर उभरी है, वहीं भारत वनडे और टी-20 में टॉप पर काबिज है। लेटेस्ट रैंकिंग में मई 2024 से अब तक खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो सालों के मैचों को 50 प्रतिशत दर दी गई है।
टेस्ट में कंगारू टीम टॉप पर
पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली कंगारू टीम ने टेस्ट में अपनी बादशाहत फिर से साबित की है। हालांकि अपडेट के बाद उसकी लीड 15 पॉइंट्स से घटकर 13 पॉइंट्स रह गई है। पैट कमिंस की टीम के 126 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
यह भी पढ़ें: SRH vs DC: 3 धुरंधरों का कटेगा सनराइजर्स की Playing 11 से पत्ता! जानें किसको मिलेगा मौका?
टेस्ट में इंग्लैंड ने लगाई बड़ी छलांग
टेस्ट में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने बड़ी छलांग लगाई है और वह साउथ अफ्रीका और भारत दोनों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को यह फायदा इसलिए हुआ है, क्योंकि उसने पिछले साल चार टेस्ट सीरीज में से तीन में जीत हासिल की थी। इंग्लैंड के रेटिंग पॉइंट्स बढ़कर 113 हो गए हैं। इंग्लैंड के बाद प्रोटियाज टीम का नंबर आता है, जिसके 111 पॉइंट्स हैं, जबकि भारत चौथे नंबर पर है और उसके 105 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
वनडे में टीम इंडिया बेस्ट
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के दम पर टीम इंडिया ने वनडे में टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम के अब तक रेटिंग पॉइंट्स अब 122 से बढ़कर 124 हो गए हैं। दूसरे नंबर पर चैम्पियंस ट्रॉफी की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड है, जिसने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तीसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: श्रेयस अय्यर के आउट होने पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल, टीम का 11 साल का सूखा खत्म
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines