Rishabh Pant Injury Update: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने पंत की इंजरी पर जानकारी दी है। कोच का कहना है कि पंत अभी थोड़ा असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। पंत पहले टेस्ट में फील्डिंग करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह चौथे दिन विकेटकीपिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। हालांकि, पंत ने दूसरी पारी में बल्ले से रंग जमाते हुए 99 रन की धांसू पारी खेली थी।
पंत की इंजरी पर अपडेट
पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत की इंजरी पर टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने बड़ा अपडेट दिया है। कोच ने बताया, “पंत को अभी दौड़ लगाते हुए घुटने के आखिरी हिस्से में थोड़ी दिक्कत महसूस हो रही है। उम्मीद करते हैं कि वह दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।” बता दें कि बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए पंत ने अपने घुटने में इंजेक्शन लगवाया था, जिसके बाद वह मैदान पर उतर सके थे। विकेटकीपर बल्लेबाज की हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका फिट होना भारतीय टीम के लिहाज से काफी जरूरी है।
दूसरी पारी में खेली थी शानदार पारी
ऋषभ पंत का बल्ला बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में जमकर बोला था। पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 99 रन की धांसू पारी खेली थी। हालांकि, वह अपने टेस्ट करियर के सातवें शतक से महज एक रन से चूक गए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए थे। पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर 177 रन की अहम साझेदारी निभाई थी। पहली पारी में भी पंत भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
वापसी करने को बेकरार टीम इंडिया
पहले टेस्ट में मिली हार का हिसाब भारतीय टीम पुणे में चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट में 8 विकेट से बाजी मारी थी। कीवी टीम ने 36 साल बाद भारत की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा था। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था और पूरी टीम सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई थी।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
15 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
46 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
51 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines