India vs Pakistan hongkong super sixes: भारत और पाकिस्तान के बीच 1 नवंबर को महामुकाबला होने वाला है। हांग कांग में आयोजित हो रहे सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों देश भिड़ने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान समेत कई देशों ने हिस्सा लिया है। ये टूर्नामेंट 6 ओवर का होने वाला है, जहां पर चौके और छक्के की बरसात देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम की कमान रॉबिन उथप्पा को दी गई है। उनके अलावा कई पूर्व खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह मिली है।
ऐसा है टीम इंडिया का दल
मैच 6 ओवर का होगा, जिसमें केवल 6 ही खिलाड़ी भाग लेंगे। भारतीय टीम में रॉबिन उथप्पा के अलावा केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली और श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर) भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी सिक्सेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इसके मैच के बाद टीम इंडिया को यूएई से भिड़ना है। 2 नवंबर को टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल मैच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 3 नवंबर को खेला जाएगा।
कब और कहां देखें मुकाबला?
हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम का मुकाबला 1 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 11:30 बजे शुरू होगा। भारत-पाक मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मैच को हांगकॉग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
1 नवंबर को खेले जाएंगे 10 मुकाबले
दक्षिण अफ्रीका बनाम हांगकांग (सुबह 6 बजे से)
इंग्लैंड बनाम नेपाल (सुबह 6:55 बजे से)
पाकिस्तान बनाम यूएई (सुबह 7:50 बजे से)
श्रीलंका बनाम ओमान (सुबह 8:45 बजे से)
न्यूजीलैंड बनाम हांगकांग (सुबह 9:40 बजे से)
बांग्लादेश बनाम ओमान (सुबह 10:35 बजे)
भारत बनाम पाकिस्तान (सुबह 11:30 बजे)
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (दोपहर 12:25 बजे से)
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:15 बजे से)
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दोपहर 2:10 बजे से)
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
ये भी पढ़ें: BAN vs SA: रबाडा ने एक साथ तोड़ा 2 पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines