IND W vs SA W, Women’s World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 2 नवंबर को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना पहला वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं, लेकिन इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
फाइनल मैच के दौरान नवी मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल वहां बारिश हो भी रही है, जिसकी वजह से मैच रद्द भी हो सकता है. हालांकि, इससे पहले मुकाबले को किसी भी तरह से पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. ऐसे में ये वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 20-20 ओवरों का भी हो सकता है. अब फैंस जानना चाहते हैं कि अगर बारिश की वजह से फाइनल 20-20 ओवरों का हुआ, तो कौन बाजी मारेगा? तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं टी20I आंकड़ें.
महिला वर्ल्ड कप फाइनल पर बारिश का खतरा
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. पिछले कुछ दिनों से नवी मुंबई में बेमौसम बारिश हो रही है. मैच शुरू होने से पहले नवी मुंबई में हल्की बारिश भी देखने को मिली है. एक्यूवेदर के अनुसार, रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई में दोपहर 2 बजे के आसपास बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है. वहीं, शाम 5 बजे के बाद बारिश की संभावना 30% तक है, जिससे फैंस टेंशन में हैं. हालांकि, ICC नियमों के मुताबिक, फाइनल के लिए 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. लेकिन फैंस चाहेंगे कि मैच निर्धारित दिन यानी 2 नवंबर को ही पूरा हो जाए. ऐसे में ओवरों में कटौती हो सकती है तो मुकाबला कम से कम 20-20 ओवरों का किया जा सकता है. अगर 9:08 बजे तक मैच शुरू होता है, तो मुकाबला 20 ओवर का होगा.
IND W vs SA W के बीच T20I में किसका पलड़ा है भारी?
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलता है. दोनों टीमें टी20I में अब तक कुल 19 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इससे में 10 मुकाबलों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि अफ्रीकी टीम ने 6 मैच जीते हैं. वहीं, 3 मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेली गई आखिरी तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से ड्रा रहा. आंकड़ों के हिसाब से साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है.
- कुल – 19
- भारत – 10
- साउथ अफ्रीका – 6
- बेनतीजा – 3
ये भी पढ़ें- IND W vs SA W Final Weather: मुंबई में आज बारिश ही बारिश, क्या रद्द हो जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल?
टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम साल 2005 और 2017 के बाद तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है. इस बार खिताब जीतने की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं क्योंकि फाइनल घरेलू मैदान, मुंबई में खेला जा रहा है. महिला वनडे वर्ल्ड कप में यह पांचवीं बार है जब मेजबान टीम फाइनल खेल रही है. इससे पहले ऐसा ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैंड (1993 और 2017) और न्यूजीलैंड (2000) ने किया था.
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इस विश्व कप में 7 में से 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में उन्होंने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. ऐसे में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने खत्म किया टीम इंडिया का बैड लक, इतने मैचों के बाद हुआ बड़ा चमत्कार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
28 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines