India vs West Indies 2nd Test: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, सीरीज का दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में नबंर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन फ्लॉप साबित हुए थे, इस सीरीज के लिए साई सुदर्शन को करुण नायर की जगह टीम में शामिल किया गया है. करुण नायर इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में फ्लॉप साबित हुए थे जिसके चलते उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया, लेकिन अब साई सुदर्शन भी नंबर-3 पर फ्लॉप साबित हो रहे हैं. दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने साई सुदर्शन का समर्थन करने के साथ-साथ उनको चेतावनी भी दे डाली.
साई सुदर्शन को मिली चेतावनी!
दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करुण नायर का उदाहरण देते हुए कहा ” मुझे लगता है कि वह किसी भ्रम में नहीं है और आप इस तथ्य से मुंह नहीं मोड़ सकते कि इस माहौल में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. आपने देखा होगा कि करुण नायर ने इंग्लैंड में चार टेस्ट मैच खेले. कई अच्छे खिलाड़ी उस जगह पर कब्जा करने वाले खिलाड़ी को टक्कर देने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:-विराट कोहली ने क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? हो गया बड़ा खुलासा, पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची ‘सनसनी’ये भी पढ़ें:-
आगे उन्होंने कहा “हम बस यही चाहते हैं कि वह मैदान पर उतरे और बल्लेबाजी करे। हम जानते हैं कि वह काफी अच्छा है और अब उसे रन बनाने का तरीका ढूंढ़ना होगा और देश और टीम के बाकी खिलाड़ियों को दिखाना होगा कि वह उस स्थान पर बने रहने के लिए काफी अच्छा है। लेकिन निश्चित रूप से कोई घबराहट या चिंता की बात नहीं है। खासकर एक विजेता टीम में, आप इसे आत्मसात कर सकते हैं.”
दूसरे मैच में सुदर्शन से अच्छी पारी की उम्मीद
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. हालांकि इस मैच में साई सुदर्शन के बल्ले से महज 7 रन ही निकले थे, ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम को इस खिलाड़ी से एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया से जुड़ेंगे रोहित-विराट?
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
11 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines