IND vs WI 1st Test Day 1 Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं. जहां टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल को हाथों में होने वाली है तो वहीं वेस्टइंडीज की कप्तानी रोस्टन चेज करते हुए दिखाई देंगे. टीम इंडिया हाल ही में एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर आई है, लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में टीम कई बदलाव के साथ मैदाम पर उतरेगी. वहीं मैच का पहला दिन बारिश के चलते धुल सकता है.
मैच के पहले दिन कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टेस्ट के पहले दिन यानी 2 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि 3 और 4 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसके अलावा चौथे और पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है. ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
मैच से पहले कप्तान गिल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने के संकते दिए. उन्होंने कहा कि पिच की नमी और परिस्थितियों को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है. यानी टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: बदल गया टीम इंडिया के मैचों का टाइम!इतने बजे से शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट
अहमदाबाद में खेले गए हैं 15 टेस्ट मैच
अहमदाबाद में अभी तक 15 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 और दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. अहमदाबाद की पिच लाल मिट्टी से बनी है, ऐसे में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: 9 नाम तय… 2 स्पॉट पर फंसा पेंच! पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines