IND vs SL 1st T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 का पहला मैच शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की हालत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वो भारत के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे या नहीं यह भी अभी तय नहीं हैं।
इस खिलाड़ी को स्टैंडबाय के रूप में किया गया शामिल
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘बिनुरा फर्नांडो को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनके सीने में संक्रमण था। टीम में रमेश मेंडिस को स्टैंडबाय के रूप में शामिल किया गया है।
🚨Binura Fernando has been hospitalized as the player is suffering from a chest infection.
Ramesh Mendis has been brought into the squad as a standby player. #SLvIND pic.twitter.com/aR25DtAb5s
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 26, 2024
दो और गेंदबाज हो गए हैं टीम से बाहर
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका को कई बड़े झटके लगे हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषारा उंगली में चोट लगने की वजह से इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी। नुवान तुषारा की चोट की पुष्टि टीम मैनेजर ने की थी। इससे पहले दुष्मंथा चमीरा भी चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे।
श्रीलंका का स्क्वॉड
दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो (रमेश मेंडिस, स्टैंडबाय खिलाड़ी), असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे।
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट टीम आए पाकिस्तान, हम अच्छे लोग हैं’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की अपील
ये भी पढ़ें: Paris Olympic में फुटबॉल मैच के दौरान बवाल, अर्जेंटीना की टीम के साथ लूटपाट, देखें तस्वीरें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
37 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines