T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। 2 जून से ICC के इस मेगा इवेंट की शुरुआत होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 9 जून को मैन इन ब्लू का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दुनियाभर की निगाहें इस मैच पर टिकी होंगी। क्रिकेट प्रेमियों को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी नजर आती है।
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 7 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान भारतीय टीम ने 5 मैच जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ 1 में ही जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला टाई भी रहा है। हालांकि, बॉल आउट में भारतीय टीम ने इस मैच को भी जीत लिया था। आंकड़ों से साफ है कि बाबर आजम एंड कंपनी के लिए भारतीय टीम को हराना आसान नहीं रहने वाला है।
टी20 विश्व कप 2007
टी20 विश्व कप 2007 में ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से हुई थी। यह मैच टाई रहा था। हालांकि, बॉल आउट में जीत टीम इंडिया को मिली थी। टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली थी। जवाब में पाकिस्तान टीम 152 रन पर ही सिमट गई थी।
टी20 विश्व कप 2012
टी20 विश्व कप 2012 में सुपर-8 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। इस मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था। जीत के हीरो विराट कोहली रहे थे, जिन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे। टी20 विश्व कप 2014 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी थी। टी20 विश्व कप 2016 में टीम इंडिया ने शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली टीम को 6 विकेट से परास्त किया था।
2021 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था
टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से रौंदा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (79) और बाबर आजम (68) के अर्धशतक की बदौलत बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया था। टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया ने बाबर आजम की टीम को 4 विकेट से मात दी थी।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS: जानें क्या होता है Q-Collar, जिसे पहनकर मैदान पर उतरे टॉम कोहलर कैडमोर
ये भी पढ़ें: नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने रेप केस में बरी, टी20 विश्व कप 2024 में मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines