हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ Final: क्या भारतीय टीम का टॉस हारना जीत का संकेत है? दुबई में इतिहास रचने की दहलीज पर मेन इन ब्लू

IND vs NZ Final: भारतीय टीम फाइनल में टॉस हार चुकी है। लेकिन भारत का टॉस हारना जीत का संकेत माना जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उतर चुके हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस हुआ। लेकिन भारतीय टीम को टॉस में निराशा हाथ लगी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम इंडिया का टॉस हारना कहीं न कहीं भारतीय टीम के जीत का संकेत दे रहा है। दरअसल भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक खेले गए 4 मैच में एक भी टॉस नहीं जीत सकी है। लेकिन भारत ने टॉस हारने के साथ सभी मुकाबले जीते हैं। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि भारतीय टीम फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद मैच अपने नाम कर लेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले भारत के लिए अच्छे संकेत

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत ने टॉस गंवाया था। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम टॉस नहीं जीत सकी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में भी टॉस गंवाना पड़ा। इसके अलावा सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हार गई थी। अब फाइनल में भी टीम इंडिया टॉस हार चुकी है। लेकिन अब तक खेले गए सभी मैच में भारत ने टॉस हारने के साथ सभी मुकाबला जीता है। ऐसे में फाइनल से पहले भारतीय टीम का टॉस हारना टीम के लिए जीत का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

लगातार 15वीं बार टॉस हारी भारतीय टीम

भारतीय टीम केवल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ही नहीं बल्कि वनडे प्रारूप में लगातार 15वीं बार टॉस हार चुकी है। भारत ने वनडे में आखिरी टॉस वनडे विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था। इसके बाद भारत लगाताार वनडे में टॉस हार रही है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा 12वीं बार वनडे फॉर्मेट में टॉस हार चुके हैं। उन्होंने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिनके नाम लगातार 12 टॉस हारने का रिकॉर्ड दर्ज है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola