हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: बदल गई गाबा टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग, अब इतने बजे शुरू होगा मैच

India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवरों का ही खेल संभव हो पाया। ऐसा होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
india vs australia

India vs Australia Match Timing: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का दिन का खेल बारिश की वजह से लगभग पूरी तरह धुल गया, जहां सिर्फ 13.2 ओवरों का ही खेल संभव हो पाया। पहले दिन 77 ओवरों का खेल बर्बाद होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लिया है, जहां उसने दूसरे दिन जल्दी मैच शुरू करने का फैसला किया है। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन मैच पांच बजकर पचास मिनट की जगह आधे घंटे पहले यानी पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

अब एक दिन में फेंके जाएंगे 98 ओवर

बारिश ने पहले दिन के शुरुआती सेशन में दो बार खेल रोका। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 14वें ओवर में बारिश आने के बाद फिर से खेल शुरू नहीं हो सका। अब टेस्ट मैच के बाकी बचे चार दिनों में 98 ओवर फेंके जाएंगे और खेल तय समय से थोड़ा पहले शुरू होगा। बचे हुए दिनों में खेल समाप्ति का समय भारतीय समयानुसार दोहपर 12 बजकर 50 मिनट बजे तक निर्धारित हो। यदि बारिश की वजह से पूरे दिन में 98 ओवर नहीं फेंके गए तो खेल को एक्स्ट्रा आधे घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: हेड से भिड़ने के बाद मोहम्मद सिराज का गाबा में हुआ विराट वाला हाल, पूरी टीम देगी जवाब!

सेशन का समय भी हुआ अपडेट

यही नहीं, दूसरे दिन सेशन का समय भी अपडेट कर दिया गया है और पहला सेशन सामान्य से थोड़ा लंबा होगा। हालांकि, गाबा टेस्ट के बचे हुए सभी दिनों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है, ऐसे में आगे भी खेल खराब होने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच पहला सेशन सुबह 5:20 बजे से 7:50 बजे तक, जबकि दूसरा 8:30 बजे से 10.30 बजे तक खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा सेशन भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक निर्धारित है। यदि पूरे दिन में ओवरों का कोटा पूरा नहीं हुआ तो इसे बढ़ाकर दोपहर एक बजकर 20 मिनट कर बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

भारत को नहीं एक भी विकेट

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने नई गेंद से टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए। दोनों बल्लेबाज गाबा टेस्ट के दूसरे दिन इसी स्कोर से पारी को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: इमाद वसीम के बाद पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, विराट कोहली भी कर चुके हैं तारीफ

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola