IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 5 मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून को लीड्स से होगा। टीम इंडिया लंबे समय के बाद बिना विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली है। लंबे समय से ये दिग्गज टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई एक तो टीम का हिस्सा जरूर रहा करता था। हेडिंग्ले टेस्ट मैच से ठीक पहले केएल राहुल ने दुखी होकर इन दोनों दिग्गजों की गैरमौजूदगी पर बयान दिया है।
केएल राहुल अब रोहित-विराट के संन्यास पर बोले
रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी के बाद टीम इंडिया बेहद कमजोर नजर आ रही है। 2 दिग्गजों के नहीं होने से युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव बनेगा। इसके बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, ‘विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और उनका न होना बहुत बड़ी कमी होगी। अपने अब तक के पूरे करियर में, मैं कभी भी ऐसी टीम में नहीं गया, जिसमें विराट या रोहित न हों। मैंने जो 50 से ज़्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें या तो विराट या रोहित या दोनों ही टीम में रहे हैं।’
युवा खिलाड़ियों को लेनी होगी जिम्मेदारी
दिग्गजों के टीम से बाहर होने के बाद अब टीम में साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में मौका मिल रहा है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपनी जगह पक्की करने का बड़ा मौका होगा। जिसके बारे में केएल राहुल ने कहा, ‘उस ड्रेसिंग रूम में जाना थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन निश्चित रूप से आपको उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ दिया है और वे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बने रहेंगे, लेकिन अब समय आ गया है कि हम सभी आगे आएं।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: प्रैक्टिस के दौरान करुण नायर को पसलियों में लगी गेंद, क्या लीड्स टेस्ट करेंगे मिस?
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
53 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines