IND vs ENG: भारतीय टीम लीड्स में हार के बाद अब वापसी की तैयारी कर रही है। अगला मुकाबला भारत को बर्मिंघम में खेलना है। जहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक रहा है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर पर दबाव दोगुना हो गया है। हालांकि एक खिलाड़ी है, जिसका बर्मिंघम के मैदान पर रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस खिलाड़ी ने इंग्लिश टीम के खिलाफ इस मैदान पर पहले भी रनों की बारिश की है। जिसके कारण ही वो दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान गिल के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहेंगे।
बर्मिंघम के शेर हैं ऋषभ पंत
इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम अगला टेस्ट मैच खेलने वाली है। जहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। पंत ने इस मैदान पर साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। जहां पर उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 111 गेंदों में 146 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरी पारी में भी 86 गेंदों में 57 रन बनाए थे। पंत अगर दूसरे टेस्ट मैच में भी इसी अंदाज में खेले तो टीम इंडिया आसानी से बड़ा स्कोर बना सकती है। इस मैदान पर टीम इंडिया के बड़ा स्कोर बनाने पर इंग्लिश टीम को दबाव में लाया जा सकता है।
फॉर्म में चल रहे हैं ऋषभ पंत
इंग्लिश टीम के खिलाफ ऋषभ पंत का बल्ला हमेशा चलता है। उन्होंने अब तक इंग्लिश सरजमीं पर 4 टेस्ट शतक जड़े हैं। जिसमें से 2 शतक तो पिछले मुकाबले में लीड्स में आए थे। पंत ने पहली पारी में 134 रन तो वहीं दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे। हालांकि उसके बाद भी खराब गेंदबाजी और फील्डिंग के कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। पंत को बल्ले के साथ ही साथ विकेटकीपिंग में भी कमाल दिखाना होगा। जिसके बाद ही भारतीय टीम बेन स्टोक्स की सेना को उनके ही घर में हरा पाएगी।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या बारिश डाल सकती है बर्मिंघम टेस्ट मैच में खलल? जानें 2 से 6 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम!
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
10 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
30 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
51 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines