IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। इस दौरे के लिए भारतीय टीम अब इंग्लैंड पहुंच गई है। वहीं कुछ खिलाड़ी तो इंडिया ए के लिए भी खेल रहे हैं। लंदन पहुंचते ही भारतीय टीम ने बिना देरी किए ही अभ्यास शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने पहले अभ्यास सत्र का वीडियो भी अपलोड कर दिया है। जिसको देखें तो साफ समझ में आता है कि अनुभवी रवींद्र जडेजा को सीरीज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का 10 दिनों का कैंप शुरू हो गया है। जहां पर सभी खिलाड़ी पूरी ताकत के साथ अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इस दौरान कोचिंग स्टाफ के साथ अनुभवी रवींद्र जडेजा के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। फिलहाल जडेजा इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, ऐसे में वो कप्तान शुभमन गिल की मैदान पर मदद करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम मैनेजमेंट में भी अब जडेजा की एंट्री हो सकती है।
लंबा इंतजार खत्म करना चाहती है टीम इंडिया
राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में इंग्लैंड को उनके घर में टेस्ट सीरीज हराई थी। उसके बाद से सभी कप्तानों के लिए इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना ही रहा है। युवा कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड को उनके घर में हराकर इतिहास दोहराना चाहेंगे। टीम इंडिया पर नजर डाले तो युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण नजर आ रहा है। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहने वाली है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल बल्ले के साथ बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बुरी तरह से खुली टीम इंडिया की पोल, ऐसे कैसे इंग्लैंड में जीतेंगे टेस्ट सीरीज?
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
49 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines