Team India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय टी-20 का घमासान जारी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें दो मैचों के बाद भारत के पास 2-0 की बढ़त है। दोनों टीमें एक-दूसरे से अब राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भिड़ेंगी, जहां सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है। 0-2 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, जबकि भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए अगले तीन में से सिर्फ एक मैच जीतना होगा। ऐसे में टीम इस मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है।
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और उसके बाद पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का हिस्सा हैं। इसलिए संभावना है कि टीम उन्हें टी-20 सीरीज के बाकी बचे मैचों में आराम दे सकती है। इसके अलावा अन्य ऑलराउंडर शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है और वह प्लेइंग इलेवन में पांड्या की जगह ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले बढ़ी KKR की मुश्किलें, चोट से जूझ रहे हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी
ऐसा रहा है शिवम दुबे का करियर
उनका गेम काफी आक्रामक है और वह इंग्लिश स्पिन अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं। दुबे के करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने अब तक 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 29.87 की औसत से 448 रन बनाए हैं। इस दौरान दुबे का स्ट्रॉइक रेट 134.94 का रहा है। बात करें उनकी गेंदबाजी की तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 11 विकेट झटके हैं।
शमी को मिल सकता है मौका
भारत ने दूसरे मैच में चार स्पिनर खिलाए थे, लेकिन राजकोट में उन्हें एक्स्ट्रा स्पिनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में टीम रवि बिश्नोई की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर सकती है।
तीसरे टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
9 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
11 mins agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
13 mins agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines