IND vs ENG: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने बल्ले के साथ बेहद निराश किया। हालांकि उन्होंने सीजन के आखिरी मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़ा था। अपने उसी फॉर्म को ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भी जारी रखा है। भारतीय सुपरस्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ने इस टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शानदार शतक जड़ा। जिसको देखकर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका भी खुद को रोक नहीं सके और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ करने लगे।
ऋषभ पंत के शतक पर बोले संजीव गोयनका
हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में भी 118 रन जोडे़। जिसके कारण ही मौजूदा समय में भारतीय टीम एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पंत के शानदार प्रदर्शन को देखकर बिजनेसमैन और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘बहुत अच्छा, बैक टू बैक ऋषभ पंत के 2 शतक आक्रामक, साहसी, शानदार। इतिहास में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले केवल दूसरे विकेटकीपर। केएल राहुल को भी शानदार शतक करे लिए बधाई।’
रिकॉर्ड्स की बारिश कर बैठे ऋषभ पंत
धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में कुल 9 छक्के जड़े हैं। इसी के साथ वो इंग्लिश सरजमीं पर एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ और बेन स्टोक्स ने भी 9-9 छक्के जड़े हैं। इतना ही नहीं वो पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा है। आपको बता दें कि संजीव गोयनका ने पहले शतक के बाद भी पंत को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल का इंग्लैंड में बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गजो को भी छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
23 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines