India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है। इस बार टीम की कमान युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं। टीम का इंग्लैंड पहुंचते ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां पूरा देश एक नई उम्मीद के साथ अपनी टीम को ऐतिहासिक प्रदर्शन करते देखने को उत्सुक है।
अब तक बल्लेबाजी में नाम कमाने वाले गिल अब कप्तानी का टेस्ट भी पास करने को तैयार हैं। उनके साथ कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ एक युवा टीम होगी, जिसके सामने इंग्लैंड की चुनौती है, जो अपनी घरेलू परिस्थितियों में हमेशा खतरनाक साबित होती है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, जिनकी जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जो रोहित और विराट के संन्यास के बाद भारत की पहली टेस्ट सीरीज होगी। इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले नए टेस्ट कप्तान गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीरीज के पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में मजबूत संकेत दिए हैं। इसके अनुसार, केएल राहुल के यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है।
नंबर तीन पर खेल सकते हैं नायर
इसके अलावा जोरदार फॉर्म में चल रहे करुण नायर के नंबर तीन पर खेलने की संभावना है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। अगर ऐसा होता है तो कप्तान गिल चौथे नंबर पर खेलते नजर आ सकते हैं, जिसके बाद ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर मिडिल और लोअर ऑर्डर में आ सकते हैं। बॉलिंग अटैक की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘मां चिंतित हो जाती थीं’, इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा को आई पुजारा की याद
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
2 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
4 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
4 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
5 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
6 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines