IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन नई गेंद को लेकर काफी विवाद होता दिखाई दिया। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय गेंदबाजी इंग्लिश बल्लेबाजों पर हावी होते हुए दिखे। जसप्रीत बुमराह ने आते ही क्रीज पर सेट बल्लेबाज जो रूट और बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद पारी के 91 वें ओवर में भारत की तरफ से गेंद को बदलने के लिए कहा गया जिसे मान लिया गया लेकिन उसके बदले में जो गेंद टीम इंडिया को मिली उससे कप्तान गिल और भारतीय खिलाड़ी नाखुश दिखे। इस सीरीज में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि गेंद को लेकर बवाल मचा हो रहा है। हेडिंग्ले में भी गेंद की स्थिति को लेकर ऋषभ पंत के साथ अंपायर की बहस हुई थी। आइए जानते हैं लॉर्ड्स में हुए इस घमासान की पूरी कहानी।
क्या टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी?
पहले दिन टीम इंडिया ने 80.1 ओवर के बाद नई गेंद लेने का फैसला किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिर से जब गेंद की शेप खराब हुई उसे दोबारा बदला गया। गिल इससे काफी गुस्से में नजर आए और अंपायर से बहस करने लगे। इसके बाद सिराज जब गेंदबाजी करने आए तो स्टंप माइक में उनको कहते हुए सुना कि, ये 10 ओवर पुरानी गेंद है, सीरियसली? भारतीय खिलाड़ियों के चेहरों को देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदली हुई गेंद वो इसलिए खुश नहीं हैं क्योंकि वो ज्यादा पुरानी नजर आ रही है।
अंपायर के हाथों में होता है फैसला
अगर गेंद बदलने का फैसला किया जाता है तो ऐसी स्थिति कौन सी गेंद बॉलिंग के लिए दी जाएगी ये अंपायर ही तय करते हैं। इस मैच में भी यही होता देखा गया। जब अंपायर बॉक्स में से गेंद चुन रहे थे तो कप्तान गिल और सिराज वहीं खड़े होकर देख रहे थे। जिस गेंद को अंपायर ने चुना उससे को खुश नहीं थे। गिल का रिएक्शन गुस्से वाला रहा और वो अंपायर से दूसरी गेंद देने के लिए कहते हुए दिखे। इसके बाद जब ड्रिंक ब्रेक में भी गिल अंपायर के साथ लगातार बातचीत कर रहे थे।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines