IND vs ENG, 2nd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया। यह एजबेस्टन में भारत की पहली जीत साबित हुई। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज मैच में बेहद प्रभावित किया। उन्होंने दोनों परियों में 150 से अधिक रन बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दिग्गज एलन बॉर्डर के साथ दर्ज करा लिया। जीत के बाद गिल ने उनकी आलोचना करने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा जड़ा है।
शुभमन गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
शुभमन गिल ने एजबेस्टन में जीत के बाद अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव के विषय में बात की। इसी बीच उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ चीजों पर काम करना शुरू किया है। जब IPL अंत पर था, उस समय मैंने मेहनत करना शुरू कर दिया था। मुझे लगता है कि तकनीक और लोगों की धरना हर एक सीरीज और मैच के बाद बदलती है। टीम या खिलाड़ी के तौर पर हम ध्यान नहीं देते कि लोग हमारे बारे में क्या बोल रहे हैं।’
शुभमन ने कहा कि लोग उनकी तकनीक या उनके बारे में क्या कहते हैं, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथ लेते हुए आगे कहा, ‘हर मैच में चीजें बदलती हैं। हालांकि, जरुरी बात यह है कि मैच में हिस्सा लेने के बाद आपके साथियों को आपके ऊपर भरोसा हो, मेरे लिए यह जरुरी है, बजाय इसके कि बाहर मौजूद लोग मेरे या मेरी तकनीक के बारे में क्या सोचते हैं।’
शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया अपडेट
दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अपडेट दिया। जसप्रीत ने श्रृंखला शुरू होने से पहले ही बता दिया था कि वो पूरे 5 मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और सिर्फ 3 ही खेलेंगे। पहले मैच में बुमराह खेले थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत नहीं मिली। एजबेस्टन में हुए दूसरे मुकाबले के लिए उन्हें आराम दिया गया। कप्तान गिल ने दूसरे टेस्ट में जीत के बाद प्रशंसकों को खुशखबरी देते हुए बताया कि लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मैच में जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘मेहनत से…’, इंग्लैंड को हराकर 58 साल का सूखा खत्म करने के बाद शुभमन गिल ने दी खास प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
40 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines