Sanju Samson: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले बल्ले से आतंक मचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं की, जहां उनके बल्ले से अब तक खेले गए दो मैचों में 26 और पांच रनों की पारी निकली है। सैमसन दोनों ही बार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज संजू सैमसन का शिकार बने। उन्होंने अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए ‘स्पेशल ट्रेनिंग’ शुरू की है।
सैमसन ने सोमवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक अनोखा तरीका अपनाया, जहां उन्होंने सीमेंट की पिच पर प्लास्टिक की गेंद से प्रैक्टिस की। उन्होंने यहां नए बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के साथ 45 मिनट तक नेट पर पसीना बहाया। भारतीय बल्लेबाज ने ज्यादातर पुल और हुक शॉट की प्रैक्टिस की। पुल और हुक के अलावा सैमसन ने रैंप और कट शॉट की भी प्रैक्टिस की।
यह भी पढ़ें: Champions trophy 2025 से पहले स्टार खिलाड़ी चोटिल, बढ़ीं साउथ अफ्रीका की मुश्किलें
सोमवार को लंबे समय तक काम करने के बाद सैमसन मंगलवार को राजकोट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी अटैक का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जिसके खिलाफ वो अब तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने अपनी स्पीड और बाउंस के दम पर उन्हें लगातार परेशान किया है।
सैमसन के लिए पिछला साल रहा काफी खास
बता दें कि सैमसन ने पिछले साल साउथ अफ्रीका में एक ड्रीम टी-20 सीरीज खेली थी, जहां उन्होंने चार टी-20 मैचों में दो शतक बनाए थे। उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 मैच में भी शतक बनाया था। इस तरह से उन्होंने पांच मैचों में ही तीन इंटरनेशनल शतक जड़ने का कारनामा किया था। उनके बल्ले से पिछले साल 12 टी-20 मैचों में 43.60 की औसत से 436 रन निकले थे। सैमसन हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने के कारण चर्चा में थे, जहां सिलेक्टर्स ने दो विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ऋषभ पंत को चुना था।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक मैच से पहले विराट कोहली के फैंस को झटका, इस वजह से मिली मायूसी
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
27 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines