IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट के महान कप्तानों में से मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर साल 2007 में भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज को पटौदी ट्रॉफी कहा जाता था। बीसीसीआई और ईसीबी उसमें बदलाव करने के बारे में विचार कर रही थी। अब इस सीरीज को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का नाम दिया जा सकता है। इस बीच अभिनेता सैफ अली खान के पिता के सम्मान में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने दिल जीतने वाली बात कही है।
सचिन तेंदुलकर ने फिर जीता फैंस का दिल
भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस सीरीज को बीसीसीआई और ईसीबी अब तेंदुलकर- एंडरसन ट्रॉफी का नाम देना चाहती है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार अब ट्रॉफी का नाम नहीं बदलेगा और इसे पटौदी ट्रॉफी ही कहा जाएगा। इस फैसले पर आने के लिए खुद सचिन तेंदुलकर ने ही बीसीसीआई और ईसीबी से गुजारिश की थी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सचिन तेंदुलकर इस ट्रॉफी के नाम में बदलाव से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। नए फैसले पर पहुंचने में आईसीसी से चेयरमैन जय शाह ने भी बेहद अहम भूमिका निभाई है। नई रिपोर्ट के अनुसार सीरीज जीतने वाले कप्तान को पटौदी मेडल भी दिया जाएगा।
किसी का अपमान नहीं करना चाहती थी ईसीबी और बीसीसीआई
खबरों के मुताबिक ईसीबी सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी का अपमान नहीं करना चाहती थी। वो बस दिग्गज सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन का सम्मान करने के लिए ट्रॉफी का नाम बदलना चाहती थी। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक बीसीसीआई और ईसीबी ने अपना आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जिसके कारण ही फैंस के मन में अभी भी कई सवाल हैं। भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल इस ट्रॉफी को जीतकर 18 सालों का इंतजार खत्म करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या VVS Laxman बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? गौतम गंभीर की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
39 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines