India vs England Rajkot Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला रहा है। इस मुकाबले से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। हैदराबाद में मेहमान चमके थे तो विशाखापट्टनम आते-आते मेजबानों ने वापसी कर ली। अब बारी है गुजरात के राजकोट की जहां सीरीज में बढ़त लेने की लड़ाई होगी। इस लड़ाई में विजेता कौन होता है यह तो टेस्ट मैच के बाद ही पता चलेगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 जारी कर दी थी। अब टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारत की प्लेइंग 11 भी साफ कर दी है।
मैच का ताजा अपडेट
भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला नए नाम वाले निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम इंडिया कई बदलाव के साथ उतरी है। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिला। भारतीय टीम को पहले 6 ओवर में ही मार्क वुड ने दो झटके दिए और यशस्वी जायसवाल व शुभमन गिल और रजत पाटीदार ने निराश किया। भारत ने 10 ओवर के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। फिर वहां से रोहित शर्मा 131 रन की पारी खेली। सरफराज खान ने डेब्यू मैच में 62 रन बनाए । वहीं जडेजा भी अपना शतक पूरा करके नाबाद हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 326/5 रन बना लिए हैं। इस मैच से जुड़े अन्य ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं और सभी लाइव अपडेट्स जान सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के राइट्स स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। टीवी पर फैंस इस चैनल के माध्यम से लाइव मैच देख सकते हैं। जबकि ओटीटी पर जियो सिनेमा के माध्यम से फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
इंग्लैंड की Playing 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटीकपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
टीम इंडिया की Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें- Dhruv Jurel : ‘पापा मेरे हीरो हैं,’ इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल का खेलना तय! डेब्यू कैप करेंगे पिता को समर्पित
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: पांच साल बाद राजकोट में होगा टेस्ट, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप में यह दिग्गज होगा कप्तान, BCCI सचिव ने की पुष्टि
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines