Mohammed Shami: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। इस सीरीज के साथ भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है। शमी 14 महीने के लंबे अंतराल के बाद वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साल 2023 में 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के रूप में खेला था।
शमी को इंग्लिश टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए देखा गया। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से दो दिन पहले एक घंटे तक बल्लेबाजी की भी प्रैक्टिस की।
यह भी पढ़ें: विराट का ‘खास’ दोस्त मैदान में करेगा वापसी! इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं 20 हजार रन
शमी को किया गया सम्मानित
टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद शमी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां बंगाल की महिला अंडर-15 चैंपियन टीम और अंडर-19 टीम की युवा लड़कियों को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान शमी ने बताया कि कैसे देश के लिए खेलने की उनकी भूख ने उन्हें वापसी के लिए प्रेरित किया।
शमी ने कार्यक्रम में कहा, ‘पहली बात जो मुझे महसूस होती है, वह यह है कि देश के लिए खेलने की भूख कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने की भूख हमेशा रहनी चाहिए। मैं अपनी आखिरी सांस तक भारत के लिए खेलना चाहता हूं।’ शमी के अलावा दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और मिताली राज भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।
ऐसा है शमी का इंटरनेशनल करियर
बता दें कि शमी भारत के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्होंने देश के लिए 64 टेस्ट और 101 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 229 और 195 विकेट अपने नाम किए हैं। इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 23 मैच खेले हैं और इसमें 24 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: T20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को टीम इंडिया ने रौंदा, जीती PD Champions Trophy
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
13 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines