Live Updates
इंग्लैंड की दूसरी पारी का आगाज
इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 रन है। भारत को पहली विकेट की तलाश है।
387 रनों पर सिमटी भारतीय पारी
भारतीय पारी 387 रनों पर सिमट गई है। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए थे।
आकाशदीप ने छोड़ा टीम का साथ
आकाशदीप 10 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। हालांकि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़ा था। लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके। 116.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 385 रन है। भारत 2 रनों से पीछे है। क्रीज पर जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।
भारत को लगा सातवां झटका
रवींद्र जडेजा के रूप में भारत ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 131 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली। क्रीज पर आकाशदीप बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। भारत का स्कोर 113.3 ओवर के बाद 376/7 है।
रविंद्र जडेजा ने ठोका अर्धशतक
रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 91 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक जडेजा के बल्ले से 5 चौके निकले हैं। 98.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन है।
इंग्लैंड को मिली छठी सफलता
इंग्लैंड को छठी सफलता नितीश रेड्डी के रूप में मिली है। रेड्डी 91 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 4 चौके भी निकले। रेड्डी ने 32.97 की स्ट्राइक रेट के साथ धीमी बल्लेबाजी की। क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। भारत का स्कोर 94.3 ओवर के बाद 326/6 है। रेड्डी को बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेजा।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: तीसरे सेशन का खेल हुआ शुरू
चाय के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। 92.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 317/5 है। रेड्डी और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों से भारत को बड़ी उम्मीदें हैं। जडेजा 40 और नितीश 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ी भारत को इस सेशन में बढ़त दिलाना चाहेंगे।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: अंपायर ने की चाय की घोषणा
91 ओवर के बाद अंपायर ने चाय की घोषणा कर दी है। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 316 रन है। रविंद्र जडेजा 70 गेंदों में 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि नितीश कुमार रेड्डी 77 गेंदों में 25 रन पर खेल रहे हैं। भारत फिलहाल 71 रनों से पीछे है। आखिरी सेशन में जडेजा और रेड्डी भारत को बढ़त दिलाना चाहेंगे।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: भारत ने पार किया 300 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। 83.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 301/5 है।
नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर
राहुल और पंत के आउट होने के बाद रेड्डी और जडेजा भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि दोनों रेड्डी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसलिए भारतीय स्कोर को गति नहीं मिल पा रही है। रेड्डी 46 गेंदों में 17 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि जडेजा 51 गेंदों में 31 रनों पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 82.5 ओवर के बाद 299/5 है।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: शतक जड़ने के बाद आउट हुए राहुल
केएल राहुल शतक जड़ने के बाद ही आउट हो गए। वो अपनी इस पारी को 100 रन से आगे नहीं बढ़ा पाए और शोएब बशीर का शिकार हो गए। उन्होंने 177 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की लाजवाब पारी खेली। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन।
राहुल ने पूरा किया शतक
केएल राहुल ने लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रचते हुए शतक जड़ दिया है। उनके करियर का ये इस मैदान पर दूसरा शतक है और इस सीरीज में भी उनका ये दूसरा शतक है। 176 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने ये कारनामा किया।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: लंच के बाद खेल शुरू
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे का खेल लंच के बाद शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: पंत लौटे पवेलियन
ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। उनके बल्ले से 112 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 74 रन निकले। बेन स्टोक्स ने उन्हें रन आउट कर दिया। 65.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 248/4 है।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: पंत ने ठोका पचासा
ऋषभ पंत ने तीसरे दिन के पहले सेशन में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 89 गेंदों में 56 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 59.5 ओवर में 221/3 है।
पंत और राहुल का धमाल
ऋषभ पंत और केएल राहुल ने 100 रनों की साझेदारी 154 गेंदों में पूरी कर ली है। पंत थोड़ी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि राहुल अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल 83 और पंत 48 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत ने पार किया 200 का आंकड़ा
केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी जारी है। भारत ने 57 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल 152 गेंदों में 78 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि पंत 80 गेंदों में 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Live: शुरू हो गया तीसरे दिन का खेल
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल अब शुरू हो चुका है। मैदान पर उपकप्तान ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टिके हुए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को बड़ी पारी खेलनी होगी।
केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम जब पिछली बार इंग्लिश दौरे पर गई थी। उस समय लॉर्ड्स में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मुकाबला जीताया था। उस मुकाबले में राहुल मैन ऑफ द मैच बने थे। इस मैच में भी अगर राहुल बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत दिलाते हैं, तो वो लॉर्ड्स में 2 मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
पंत-राहुल पर टिकी है उम्मीदें
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों को अपने बल्ले का लॉर्ड्स में कमाल दिखाना होगा।
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने भी 10 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए थे। चौथे दिन भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटना चाहेंगे। वहीं इंग्लैंड की नजरें बड़े लक्ष्य की ओर होंगी
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
57 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines