Live Updates
पहले दिन का खेल खत्म
लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए। जो रूट 99 रन बनाकर रहे। भारत की तरफ से पहले दिन नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैदान पर उड़ रहे कीड़े
मैदान पर उड़ने वाले कीड़ों ने अचानक से प्लेयर्स को परेशान कर दिया है। गेंदबाज और बल्लेबाज उन कीड़ों को हाथ से उड़ाते हुए भी दिख रहे हैं।
रूट बने सिरदर्द
81 के स्कोर पर जो रूट पहुंच गए हैं और टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। बेन स्टोक्स रूट का भरपूर साथ निभा रहे हैं। टीम इंडिया को विकेट निकालनी होगी।
रूट का विकेट बेहद अहम
इंग्लैंड ने 196 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। जो रूट 70 और बेन स्टोक्स 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट का विकेट यहां से टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
हैरी ब्रूक क्लीन बोल्ड
हैरी ब्रूक को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। ब्रूक महज 11 रन बनाकर चलते बने हैं। यह बहुत बड़ा विकेट टीम इंडिया के हाथ लगा है और एकदम सही समय पर भी।
ओली पोप आउट
टी-ब्रेक के ठीक बाद पहली ही गेंद पर ओली पोप को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पोप 44 रन बनाकर चलते बने हैं।
टी-्ब्रेक तक इंग्लैंड 153/2
दूसरा सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा है। जो रूट और ओली पोप तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़ चुके हैं। रूट तीसरे सेशन में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा होंगे। रूट अगर टिक गए, तो कप्तान गिल की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। टी-ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 153/2।
शतकीय साझेदारी पूरी
जो रूट और ओली पोप के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। यह पार्टनरशिप टीम इंडिया के लिए अब सिरदर्द बन चुकी है। इस सेशन में भारतीय टीम के हाथ कोई भी विकेट नहीं लगा है।
रूट का अर्धशतक पूरा
जो रूट ने 102 गेंदों में अपना अर्धशतक पूर कर लिया है। रूट लॉर्ड्स में अपने रिकॉर्ड के मुताबिक ही एक और कमाल की पारी खेल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए रूट को जल्द से जल्द आउट करना जरूरी हो चला है।
पंत की इंजरी पर आया अपडेट
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। ऋषभ पंत की इंजरी गंभीर नहीं है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। यानी पंत बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
मिल गई है नई गेंद
गेंद की सेप खराब हो चुकी है और अब नई बॉल ली जाएगी। इस सीरीज में नई गेंद से भारतीय गेंदबाजों ने हर बार कमाल करके दिखाया है। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद कीजिए। इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 143 रन लग चुके हैं। जो रूट 42 और ओली पोप 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैदान से बाहर गए इंजर्ड पंत
ऋषभ पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा है। पंत के हाथ पर गेंद लगी थी, जिसके कारण वह दर्द में दिखाई दे रहे थे। पंत की जगह पर अब विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने ध्रुव जुरैल आ गए हैं।
अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
ओली पोप और जो रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। यह साझेदारी इंग्लैंड के लिहाज से काफी अहम है। भारत को विकेट की तलाश है।
बुमराह का शानदार स्पेल जारी
बुमराह एक छोर से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, जस्सी के हाथ विकेट नहीं लग पा रहा है। ओली पोप खासतौर पर दबाव में दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को देखकर लग रहा है कि वह बुमराह के खिलाफ डिफेंसिव अप्रोच के साथ खेलने का मन बनाकर आए हैं।
दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन अब दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लिश टीम के लिए ओली पोप और जो रूट मैदान पर टिके हुए हैं।
टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन
पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट दिलाए। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 83 रन लगा दिए हैं। जो रूट 24 और ओली पोप 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पारी को संवारने में जुटे रूट-पोप
जो रूट और ओली पोप इंग्लैंड की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं। रूट 23 के स्कोर पर सिर्फ 29 गेंदों का सामना करके ही पहुंच गए हैं। पोप उनका साथ 7 रन बनाकर निभा रहे हैं। याद रखिएगा रूट का रिकॉर्ड लॉर्ड्स में कमाल का है।
क्राउली भी चले पवेलियन
नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट अपने नाम कर लिए हैं। डकेट के जैक क्राउली को भी नीतीश ने पवेलियन की राह दिखा दी है। क्राउली 18 रन बनाकर चलते बने हैं।
गिल ने टपकाया कैच
ओली पोप को पहली ही गेंद ही जीवनदान मिल गया है। शुभमन गिल मुश्किल कैच पकड़ने में नाकाम रहे हैं। यह बहुत बड़ा विकेट हाथ लग सकता था।
नीतीश ने दिलाई पहली सफलता
नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया है। बेन डकेट 23 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। डकेट का विकेट बहुत बड़ा है, क्योंकि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। 43 के स्कोर पर गंवाया है इंग्लैंड ने पहला विकेट। गिल की ओर से शानदार कप्तानी।
विकेट के लिए जोर लगा रहे बुमराह-सिराज
एक छोर से मोहम्मद सिराज और दूसरे से जसप्रीत बुमराह पहले विकेट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। हालांकि, क्राउली और डकेट काफी संभलकर खेलते हुए नजर आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 50 के करीब पहुंच चुका है। पहले सेशन में टीम इंडिया को कुछ विकेट जरूर निकालने होंगे।
9 ओवर बाद इंग्लैंड 33/0
9 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 33 रन लग चुके हैं। जैक क्राउली 17 और बेन डकेट 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
इंग्लैंड की शुरुआत अभी तक ठीक-ठाक रही है। पिच से भारतीय तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल रही है, लेकिन अभी तक विकेट हाथ नहीं लगा है। 5 ओवर में जैक क्राउली और बेन डकेट ने मिलकर 15 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी का आगाज हो चुका है। जैक क्राउली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। बुमराह टीम इंडिया की ओर से पहला ओवर डाल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रार्डन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
बुमराह की हुई वापसी
टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
इंग्लैेंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया आज पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया जहां एक तेज गेंदबाज को बाहर निकाल कर जसप्रीत बुमराह की वापसी करा सकता है, तो वहीं इंग्लिश टीम की प्लेइंग 11 में जोफ्रा आर्चर की धमाकेदार एंट्री हो गई है।
फिलहाल बराबरी पर है सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के पहले मुकाबले में बेन स्टोक्स की टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं बर्मिंघम टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वापसी करके सीरीज को बराबरी पर लाया था। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों के पास आगे निकलने का मौका है।
IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बूम-बूम बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं, जोफ्रा आर्चर 4 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए।
सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने एजबेस्टन में जोरदार कमबैक किया और अंग्रेजों को 336 रनों से पटखनी दी थी। कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने मैच में कुल 430 रन ठोके थे।
यहां पढ़ें पहले दिन की हाइलाइट्स…
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
15 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
28 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
40 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines