IND vs ENG: भारतीय टीम को पहले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। टीम में 3 बड़ी कमियां नजर आ रही थी। जिसमें खराब फील्डिंग और गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम की बल्लेबाजी भी शामिल है। बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया को दोनों ही पारियों में निराशाजनक अंत देखने को मिला था। ऐसे में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अभ्यास के दौरान बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर एक और बड़ी जिम्मेदारी डाली है।
आकाशदीप बड़ी चुनौती को हैं तैयार
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अब अभ्यास सत्र में गेंदबाजों को भी बल्लेबाजी करने का पूरा मौका दे रहे हैं। बर्मिंघम टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें सभी गेंदबाज नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी के दौरान आकाशदीप ने अपनी तैयारियों को लेकर कहा, ‘देखो जी, हमारी जिस पोजीशन पर बैटिंग आती है, वो काफी महत्वपूर्ण पोजीशन होती है। वहां पर आप या तो बल्लेबाजों के साथ खेल रहे हैं, या फिर मैच में कुछ नहीं बचा होता, या मैच फंसा होता है। हमेशा 20-30, 35-40 रन बनाने का दबाव मैं अपने आप पर डालता हूं।’
सिराज और कृष्णा भी जमकर कर रहे हैं मेहनत
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी अपनी बल्लेबाजी पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। बीसीसीआई के वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मेरा ये लक्ष्य है कि मैं जितना हो सके, टीम के लिए योगदान कर सकता हूं, कितना मैं रन बना सकता हूं.’ इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा, ‘हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जब कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा हो तो हमें अपनी भूमिका पता हों। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम एक-दूसरे को सही बातें बताएं। साथ ही, हमें यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अभ्यास सत्र बहुत बोरिंग न हो।’
ये भी पढ़ें: RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘जानलेवा’ लापरवाही, प्रशासन ने अब लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines