IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया के हार से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दबाव में आ गए हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में हुई गलतियों को सुधारना होगा। भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट मैच में बेहद औसत दर्जे की गेंदबाजी की थी। जिसके कारण अब बर्मिंघम टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में एक गेंदबाज की एंट्री लगभग पक्की नजर आ रही है। इस गेंदबाज के डेब्यू होने से कप्तान शुभमन गिल को मैदान पर एक और बड़ा हथियार मिल जाएगा।
प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने किया निराश
पहले टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट तो झटके लेकिन 6 से भी ज्यादा की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। जिसके कारण अन्य गेंदबाजो पर भी दबाव बढ़ गया था। ऐसे में उनको बाहर किया जा सकता है। इतना ही नहीं अनुभवी मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 2 विकेट ही अपने नाम किया. सिराज ने मैनेजमेंट को बहुत ज्यादा निराश किया था। ऐसे में उनकी जगह अब अर्शदीप सिंह को डेब्यू करना का मौका मिल सकता है।
जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम
अगर टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों गेंदबाजों को बैक करने का प्रयास किया तो भी अर्शदीप की जगह बन सकती है। दरअसल अभी से ही रिपोर्ट्स आने लगी हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है। ऐसे में बुमराह की जगह अर्शदीप को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है।
बर्मिंघम का पिच दे सकती है अर्शदीप का साथ
अगर आज तक बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैचों की बात करें तो वहां पर पिच स्विंग गेंदबाजों के बेहद अनुकूल होती है। ऐसे में अर्शदीप सिंह को पिच से बहुत ज्यादा मदद मिल सकती है। अर्शदीप ने वाइट बॉल क्रिकेट में दिखा दिया है कि वो दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं। ऐसे में कप्तान गिल और कोच गंभीर उन पर भरोसा कर सकते हैं।
बाएं हाथ के गेंदबाज होने का मिलेगा फायदा
टीम इंडिया पिछले मुकाबले में 4 तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन सभी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल विविधता लाने के लिए भी अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं। अर्शदीप को बाएं हाथ का गेंदबाज होने का फायदा मिल सकता है।
काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं अर्शदीप सिंह
इंग्लैंड की सरजमीं पर रेड बॉल से खेलने का अनुभव अर्शदीप सिंह के पास है। भले ही उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वो काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में वो इंग्लैंड की सरजमीं पर लाल गेंद के साथ कमाल करना जानते हैं।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma ने खोला हार्दिक पांड्या को ‘किस’ करने का राज, जवाब जीत लेगा फैंस का दिल
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
43 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
14 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines