IND vs ENG, 3rd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे टेस्ट मैच का समापन हो गया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हुए इस मैच में भारतीय टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में भारत के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 193 के लक्ष्य का पीछा करने में संघर्ष करते हुए नजर आए। इसी बीच टॉप ऑर्डर कमाल नहीं कर पाया लेकिन जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी ने बड़ा कारनामा किया है।
इंग्लिश गेंदबाजी पर भारी पड़े बुमराह, नीतीश और सिराज
भारत को इंग्लैंड की टीम ने 193 का लक्ष्य दिया था। हालांकि, भारत का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। केएल राहुल 39 और करुण नायर ने 14 रन बनाए। यह भारतीय बल्लेबाजी के 5 प्रमुख खिलाड़ी हैं। दूसरी पारी में जायसवाल ने 7, केएल राहुल ने 58, करुण नायर ने 33, शुभमन गिल ने 9 और ऋषभ पंत ने 12 गेंद खेली। देखा जाए तो टॉप ऑर्डर के इन बल्लेबाजों ने मात्र 119 गेंदों का सामना किया।
नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने क्रमशः 9वें, 10वें और 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एंट्री की। इन तीनों ने टॉप ऑर्डर के मुकाबले दूसरी पारी में ज्यादा गेंदों का सामना करके भारत को मैच में जीवित रखा। नीतीश ने 54, जसप्रीत ने 53 और सिराज ने 30 गेंदें खेली। कुल मिलाकर लोअर ऑर्डर के यह तीन खिलाड़ी 137 गेंद खेल गए, जो तारीफ के लायक है।
रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में किया तगड़ा प्रदर्शन
रविंद्र जडेजा के लिए लॉर्ड्स टेस्ट बल्ले से अच्छा रहा। उन्होंने पहली पारी में 72 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दूसरी पारी में जब भारत की जीत की उम्मीद कम लग रही थी, उस समय जडेजा पिच पर टिके रहे। उन्होंने 181 गेंद खेलकर नाबाद 61 रन बनाए। वो भारत को जीत के करीब लेकर जा रहे थे लेकिन अंत में सभी आउट हो गए और भारत 22 रन से हार गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या ऋषभ पंत की वजह से हारी टीम इंडिया? कप्तान शुभमन गिल के बयान से मची खलबली
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines