KL Rahul: इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है। कुछ समय पहले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को चैम्पियंस ट्रॉफी तक आराम देने की बात कही गई थी, लेकिन अब लगता है कि बीसीसीआई ने उनको लेकर अपना मन बदल लिया है। राहुल ने कथित तौर पर बीसीसीआई से इंग्लैंड दौरे के लिए छुट्टी मांगी थी, जिस पर बोर्ड ने भी सहमति जताई थी। लेकिन इस मामले में ताजा घटनाक्रम से पता चलता है कि बीसीसीआई ने अब राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहने को कहा है।
यही वजह है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी उन्हें टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘सिलेक्टर्स ने शुरुआत में राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से आराम देने का फैसला किया था। हालांकि उन्होंने इस फैसले पर सोचा और अब तय किया है उन्हें वनडे सीरीज में मौका दिया जाए, ताकि वह फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कुछ मैच प्रैक्टिस कर सकें।’
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खूब चला था राहुल का बल्ला
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की हाई-प्रोफाइल बल्लेबाजी पूरी तरह चरमरा गई थी। हालांकि राहुल उन कुछ चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल थे, जिनके बल्ले से रन निकले। वह सीरीज की 10 पारियों में 30.66 की औसत से 276 रन बनाकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
राहुल को मिल रही पंत-सैमसन से टक्कर
रैंकिंग में बेशक राहुल कई खिलाड़ियों से आगे हैं, लेकिन उनकी चैंपियंस ट्रॉफी टीम में बतौर विकेटकीपर जगह पक्की नहीं है। यहां उनको ऋषभ पंत और संजू सैमसन से कड़ी टक्कर मिल रही है। यही वजह है कि सिलेक्टर्स चाहते हैं कि वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह मिले। ‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा के लिए आईसीसी से समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। आईसीसी ने टीम की घोषणा के लिए 12 जनवरी की समयसीमा तय की थी।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
58 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
59 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines