IND vs ENG, 3rd Test: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत दूसरी पारी में 193 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। टीम को मात्र 22 रनों से हार मिली। इंग्लैंड के लिए यह जीत हमेशा ही खास और यादगार रहेगी। भारत की इस हार के कारण को लेकर सभी की राय अलग है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने असली कारण बताने का प्रयास किया है।
एलिस्टर कुक ने भारत की हार का बताया कारण
BBC Sports से बात करते हुए एलिस्टर कुक ने भारत की हार पर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम धीमे अंदाज में खेल रही थी और इसी का नुकसान उन्हें हुआ। उन्होंने कहा, ‘वो अपने तरीके से खेले। यह चीज उनके लिए लगभग काम भी की। मैंने कभी नहीं देखा कि कोई टीम इस तरीके से सोच रही हो कि हम एक ओवर में एक ही रन लेंगे। अगर हम 60 ओवर लेंगे, तो हमें लक्ष्य का पीछा करने के लिए 60 ओवर लग जाएंगे।’
भारत के टॉप ऑर्डर की असफलता भी है बड़ा कारण
एलिस्टर कुक ने रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन की तारीफ की। इस बीच उन्होंने कहा कि भारत का अचानक विकेट गंवाना उन्हें मैच में पीछे ले गया। उन्होंने कहा, ‘जडेजा द्वारा मानसिक रूप से धैर्य बनाकर चलना शानदार बात रही। मुझे लगता है कि जब वो लोग पीछे मुड़कर देखेंगे, तो सोचेंगे कि उन्हें थोड़ा ज्यादा एक्टिव रहना चाहिए था। मुझे लगता है कि यह गलती नहीं है, टॉप ऑर्डर ने सबकुछ किया है, 40 पर 1 थे और तेजी से आगे बढ़ रहे थे। अचानक वो 4 विकेट गंवा बैठे और इसी वजह से उन्हें दिक्कतें हुई।’
भारत को सीरीज जीतने के लिए आखिरी दो मैचों में करना होगा कमाल
इंग्लैंड अभी 2-1 से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आगे है। भारत को अब 5 मैचों की यह श्रृंखला जीतना है, तो फिर अगले दोनों मुकाबलों में कमाल करना होगा और बड़ी जीत अपने नाम करनी होगी। चौथा मैच ओल्ड ट्रैफर्ड और पांचवां मुकाबला द ओवल में होगा। गिल एंड कंपनी पर बड़ा दबाव होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कप्तान बेन स्टोक्स ने किया बड़ा कारनामा, रूट और बॉथम की लिस्ट में हुए शामिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines