IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला गया, जिसमें भारत ने 280 रन से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच अगला मैच 27 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का ये मैच भी भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है। लेकिन कानपुर के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
कैसा है कानपुर का मौसम
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के 92 प्रतिशत आसार बने हुए हैं। मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट AccuWeather के अनुसार, पहले दिन बारिश की 92% संभावना है, इससे इस टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल पर असर पड़ेगा। जबकि, दूसरे दिन बारिश के आसार कम हैं। मैच के पांचवें दिन बारिश न होने की संभावना जताई जा रही है।
वेबसाइट के अनुसार बारिश की संभावना
| मैच का दिन व तारीख | बारिश की संभावना |
| पहला दिन – 27 सितंबर | 92% |
| दूसरा दिन – 28 सितंबर | 49% |
| तीसरा दिन – 29 सितंबर | 65% |
| चौथा दिन – 30 सितंबर | 56% |
| पांचवां दिन – एक अक्टूबर | 3% |
दूसरे टेस्ट मैच के लिए घोषित टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत व ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।
ये भी पढ़ें:- Video: MI-CSK और RCB की क्या हो सकती है रिटेन लिस्ट? बड़ा अपडेट आया सामने
बांग्लादेश: नजमुल हसन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहंदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जाकिर अली।
ये भी पढ़ें:- भारत के 4 अनलकी क्रिकेटर, डेब्यू वनडे मैच में धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिला दूसरा मौका
ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर की बहन के ऐसे डांस मूव्स, लूट ली महफिल; देखें VIDEO
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines