IND vs BAN 2nd T20: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में होना है। इस मैच से पहले एक बड़ी सामने आई है। इस सीरीज के साथ ही एक दिग्गज खिलाड़ी अपने टी20 करियर को खत्म कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज महमुदुल्लाह इस सीरीज के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
टी20 क्रिकेट से लेना चाहते थे संन्यास
इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बांग्लादेश के दिग्गज महमुदुल्लाह ने भी टी20 फॉर्मेट छोड़ने का मन बना लिया है। डेली स्टार से बीसीबी के एक अधिकारी ने बताया, “ये कोई ब्रेक नहीं है। वो टी20 क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। वो इस सीरीज में ही इस बात की घोषणा करेंगे। उन्होंने इस सीरीज से पहले ही इस फॉर्मेट से रिटायर होने की इच्छा जताई थी।
बांग्लादेश के कप्तान ने भी दिए थे संकेत
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी इस बात के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, “महमुदुल्लाह भाई के लिए ये सीरीज काफी ज्यादा अहम है। वो अपने भविष्य को सेलेक्टर्स से चर्चा कर सकते हैं। मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि वो जरूर अपने भविष्य को लेकर बोर्ड और सेलेक्टर्स से बात कर सकते हैं।
जानें कैसा रहा है करियर
अगर महमुदुल्लाह के करियर की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश की टीम के लिए अभी तक 139 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना पहला टी20 मैच 2007 में खेला था। उन्होंने अपने करियर में 117.74 की स्ट्राइक रेट से 2395 रन बनाए हैं। इस दौरान उहोने 40 विकेट भी लिए हैं।
गौरतलब है कि महमुदुल्लाह ने 2021 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 50 टेस्ट मैच खेलें हैं। हालांकि वो बांग्लादेश के लिए वनडे में खेलना जारी रख सकते हैं। वो बांग्लादेश के लिए 232 वनडे मैच खेल चुके हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines