India vs Australia ODI Series: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के बाद आज यानी 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. 2 बैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने जा रही है. पिछले 7 महीनों से इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. भारतीय टीम दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई है.
रोहित-विराट ऑस्ट्रेलिया के लिए हुए रवाना
बीते दिन 14 अक्टूबर को विराट कोहली लंदन से दिल्ली पहुंचे थे, वहीं रोहित शर्मा मुंबई से दिल्ली आए अब ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं. एयरपोर्ट से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो भी सामने आया है. बता दें, कुछ खिलाड़ी आज शाम को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल से लेकर हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आई बुरी खबरये भी पढ़ें:-
रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ वनडे सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि ये दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं. अब रोहित और विराट शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे. आईपीएल 2025 में आखिरी बार विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखा गया था.
19 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला वनडे मैच
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया पहले वनडे सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी. 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. रोहित और विराट के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है, इस सीरीज से साफ हो जाएगा कि ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2027 तक खेल पाएंगे या नहीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये सीरीज रोहित-विराट के लिए आखिरी सीरीज हो सकती है. हालांकि ये इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करेगा. अभी वर्ल्ड कप 2027 में 2 साल का समय है, तब तक रोहित 40 और विराट 39 साल के हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: 6 ऑस्ट्रेलियाई और 5 भारतीय खिलाड़ी, ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी अपनी ऑल टाइम वनडे-11
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines