India vs Australia ODI Series: टीम इंडिया इस महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे. रोहित शर्मा की जगह अब वनडे टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है, जिसके चलते ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी पहली बार गिल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे. वहीं अब रोहित-विराट के वनडे से भी संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. दूसरी तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी इन दोनों खिलाड़ियों को इस दौरे पर फेयरवेल देने की तैयारी कर रहा है.
रोहित-विराट को मिलेगा ‘फेयरवेल’
न्यूज 24 को अपने सोर्स से पता चला है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया रोहित और विराट को एक फेयरवेल देनी की प्लानिंग कर रहा है, ये फेयरवल क्रिकेटर्स की मर्जी पर होगा कि वे लेना चाहते है या नहीं, अगर वे दोनों क्रिकेटर मना करते हैं तो उनको फिर भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पेशल मोमेंटो दिया जाएगा, ऑस्ट्रेलिया में दोनों क्रिकेटर्स का तगड़ा फैन बेस है. ऑस्ट्रेलिया में फैन्स इंडिया और भारत आर्मी जैसे ग्रुप भी इस वनडे सीरीज के दौरान विराट-रोहित के लिए स्पेशल तैयारी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-गौतम पर लगे रोहित, विराट और अश्विन को रिटायर कराने के गंभीर आरोप, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ठोका दावा
फैन्स इंडिया ग्रुप के प्रमुख राजुल शर्मा से न्यूज 24 से बात की है जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है. राजूल शर्मा ने कहा “टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए यहां माहौल पूरी तरह से तैयार है, रोहित और विराट के फैन इस मौके को भुनाने के लिए दूर-दूर से मैच में आने के लिए तैयार है, तीनों मैचों के लिए टिकट सोल्ड आउट है और ये इस बात को बताता है कि फैन इस सीरीज के लिए कितने उत्साहित है, हम रोहित और विराट को उनके शानदार करियर के लिए थैंक्स करना चाहते हैं, जिसके लिए सीरीज के दौरान स्टेडियम में रोहित और विराट के पोस्टर और उनके नाम वाली जर्सी दिखाई देंगे.”
क्या रोहित-विराट की होगी ये आखिरी सीरीज?
वैसे तो फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन इसके अब बेहद कम चांस देखने को मिल रहे हैं. टी20 और टेस्ट क्रिकेट से ये दोनों दिग्गज पहले ही संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर्स के द्वारा भी रोहित-विराट को ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट मैच खेलने और अपनी फिटनेस को बनाए रखने की सलाह मिल रही है, लेकिन सिर्फ वनडे मैचों के चलते उनको टीम इंडिया के लिए साल 2027 तक खेलने के कम ही चांस मिलेंगे. कई फैंस का मानना है कि रोहित-विराट का ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-क्या विराट-रोहित जल्द होंगे वनडे से रिटायर? दिग्गजों को लेकर नई रिपोर्ट ने उड़ाए होश
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines