Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में इतिहास रच दिया है, जहां उनके नाम अब ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बुमराह के अब तक मौजूदा टेस्ट सीरीज में 32 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में बिशन सिंह बेदी को मात दी, जिन्होंने 1977-78 में कंगारू टीम के खिलाफ 31 विकेट झटके थे।
32 हुई बुमराह के विकेटों की संख्या
सिडनी टेस्ट के पहले दिन की आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराने वाले बुमराह ने तीसरे दिन की सुबह के सेशन में मार्नस लाबुशेन को आउट कर दिया, जिससे मौजूदा सीरीज में उनके विकेटों की संख्या 32 हो गई।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जसप्रीत बुमराह ने छोड़ा मैदान, पहुंचे अस्पताल
सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे बुमराह
भले ही भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई है, लेकिन बुमराह मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी निरंतरता और विकेट लेने की भूख के कारण वे इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए सबसे बुरा सपना साबित हुए हैं।
गावस्कर ने बुमराह को लेकर जताई चिंता
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान बुमराह की अहमियत को समझाते हुए कहा कि अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो भारतीय गेंदबाजों के लिए 200 रन भी बचाव के लिए काफी नहीं होंगे। उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, ‘देखिए अगर भारत 40 रन या 185 रन बनाता है तो उनके पास जीतने का एक बेहतरीन मौका है, लेकिन यह सब जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर निर्भर करता है। अगर बुमराह फिट हैं तो 145-150 रन काफी हो सकते हैं। लेकिन अगर वो फिट नहीं हैं तो 200 के आसपास का स्कोर भी कम होगा।’
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बेटी का कार एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं सना
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
56 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines