Live Updates
जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया
दूसरे दिन खेल खत्म होने के समय भारत ने 5 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं । ऋषभ पंत 28 और नितीश रेड्डी 15 रन बनकर नाबाद लौटे । ऑस्ट्रेलिया से भारत अभी भी 29 रन पीछे हैं ।
रोहित शर्मा हुए फ्लॉप
एडिलेड टेस्ट मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं । उन्होंने 15 गेंदों में 6 रन बनाए । उन्हें कमिंस ने आउट किया ।
शुभमन गिल हुए आउट
शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें स्टार्क ने आउट किया है। टीम इंडिया पर हार का ख़तरा मंडरा रहा है।
विराट कोहली हुए आउट
टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने आउट किया।
भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत का दूसरा विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर हुए आउट। ऑस्ट्रेलिया से भारत अभी भी 115 रन पीछे।
भारत को लगा पहला झटका
कमिंस ने भारत को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने राहुल को 7 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं।
भारत की पारी हुई शुरू
भारत ने 3 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। राहुल 7 और यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन पीछे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी हुई खत्म
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार शतक बनाया था। उन्होंने 140 रन की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए सिराज और बुमराह ने 4-4 विकेट हासिल किए।
सिराज को मिली तीसरी सफलता
स्टार्क 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सिराज ने आउट किया। ये सिराज का इस पारी में तीसरा विकेट था।
ट्रेविस हेड बने सिराज का शिकार
सिराज ने ट्रेविस हेड को 140 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने 141 गेंदों में 140 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के लगाए।
भारत को मिली पांचवी सफलता
सिराज ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने कैरी को आउट किया। कैरी 32 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।
ट्रेविस हेड ने ठोका शतक
एडिलेड में ट्रेविस हेड ने टेस्ट करियर का आठवां शतक बना दिया है।उन्होंने 112 गेंदों में ही अपना शतक बना दिया।अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने 68 ओवर में 5 विकेट खोकर 230 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 78(93), एलेक्स कैरी 5(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को मिली सफलता
भारत को चौथी सफलता मिल गई है। अश्विन ने मार्श ने आउट को आउट दिया है। मार्श 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
ट्रेविस हेड ने बनाई फिफ्टी
ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ एक और अर्धशतक बना दिया है। ये उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी अर्धशतक बनाया था। ये भारत के खिलाफ पिछली 6 पारियों में उनका 4 चौथा अर्धशतक है।
ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिर गया है। भारत को ये सफलता नितीश रेड्डी ने दिलाई है। उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया है। वो 64 रन बनाकर आउट हो गए।
फॉर्म में वापस लौटे मार्नस
मार्नस लाबुशेन काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसी बीच उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में फिफ्टी बना दी है।
हेड और मार्नस ने पारी को संभाला
ऑस्ट्रेलिया ने 46 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन 46 और हेड 9 रन बना खेल रहे हैं। भारत के लिए बुमराह ने 3 विकेट लिए हैं।
स्मिथ चले पवेलियन
जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। ऑस्ट्रेलिया को यह बहुत बड़ा झटका लगा है।
ऑस्ट्रेलिया ने पार किया 100 रन का आंकड़ा
मोहम्मद सिराज की गेंद पर लाबुशेन के बल्ले से निकले चौके के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। लाबुशेन खुद अब 31 पर पहुंच गए हैं और क्रीज पर सेट दिखाई दे रहे हैं।
मैकस्वीनी चले पवेलियन
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई है। मैकस्वीनी को 39 रन के स्कोर पर बुमराह ने पवेलियन की राह दिखा दी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है।
दूसरे दिन का खेल शुरू
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। लाबुशेन और मैकस्वीनी की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत को इस जोड़ी को जल्द ही तोड़ना होगा।
लाबुशेन बन सकते हैं बड़ा खतरा
भारतीय टीम के लिहाज से यह काफी अहम है कि पहले सेशन में कुछ विकेट जल्दी-जल्दी चटकाए जाए। मार्नस लाबुशेन का रिकॉर्ड डे-नाइट टेस्ट में कमाल का रहा है और उन्हें जल्द पवेलियन की राह दिखाने बड़ा जरूरी होगा।
टीम इंडिया को करना होगा कमबैक
पिंक बॉल टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था। दूसरे दिन टीम इंडिया की निगाहें जोरदार कमबैक करने पर होगी।
IND vs AUS 2nd Test Latest Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने समय तक भारत ने 5 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। नितीश रेड्डी 15 और ऋषभ पंत 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पार 337 रन के स्कोर पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने 140 रन बनाए थे। वहीं, मार्नस लाबुशेन ने 64 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए बुमराह और सिराज ने 4-4 विकेट हासिल किए।
संबंधित खबरें
आयुष बडोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
3 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
37 mins agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने टिम सीफर्ट को भेजा पवेलियन
1 hr agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
3 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
13 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
14 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines