IND A vs SA W, Dhruv Jurel Century: भारतीय युवा विकेटकेपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बैक टू बैक शतक ठोक कर तहलका मचा दिया है. जुरेल ने इंडिया ए के लिए पहली पारी में नाबाद 137 रन बनाए थे और टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया था. अब दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगाई और एक फिर भारत को मुसीबत से बाहर निकालने का काम किया है. लगातार दो शतक जड़कर जुरेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने की दावेदारी और भी मजूबत कर ली है. अब उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर रखना मुश्किल होगा.
ध्रुव जुरेल ने ठोका लगातार दूसरा शतक
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. दूसरी पारी में भी जुरेल मुश्किल वक्त में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी उतरे और शतक ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने हर्ष दुबे के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 250 गेंदों पर 184 रनों की शानदार साझेदारी की.
हर्ष 116 गेंदों पर एक छक्के और 12 चौकों की मदद से 84 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. हालांकि, ध्रुव दूसरे छोर पर टिके रहे और 159 गेंदों पर शतक जड़ दिया. जुरेल दूसरी पारी में 170 गेंदों पर 127 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का भी लगाया.
ऋषभ पंत ने लगाया अर्धशतक
ध्रुव जुरेल की इस शतकीय पारी के बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 382 रन बनाकर घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका को 417 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. जुरेल के अलावा, दूसरी पारी में कप्तान ऋषभ पंत ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. वह तीसरे दिन पहले रिटायर हर्ट हो गए थे, लेकिन कुछ देर बाद वो दोबारा बैटिंग करने मैदान पर उतरे और 48 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी पारी में पंत ने 54 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. वहीं, केएल राहुल ने 27, साई सुदर्शन ने 23 और देवदत्त पडिक्कल ने 24 रन बनाए.
बता दें कि, इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पहली पारी में 255 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 221 रन बनाए और भारत को 34 रनों की बढ़त मिली थी.
ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, मैदान पर लौटा मैच विनर खिलाड़ी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines