Who is Brendan Doggett: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इंडिया ए इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं। गुरुवार से दोनों टीमों के बीच पहला मैच शुरू हो गया, जहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। यहां रुतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया सिर्फ 107 रनों पर ऑलआउट हो गई।
टीम को इस हालत में पहुंचाने में ऑस्ट्रेलिया के अंजान बॉलर ब्रेंडन डोगेट का अहम रोल रहा, जिन्होंने छह शिकार करते हुए भारत का पुलिंदा सिर्फ 107 रनों पर बांध दिया। उन्होंने 11 ओवर गेंदबाजी और छह मेडन डाले। उन्होंने जिन भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, उनमें साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: IND A vs AUS A: भारत के लिए खतरे की घंटी, 107 रनों पर टीम ढेर, 3 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता
कौन है ब्रेंडन डोगेट
30 साल के ब्रेंडन डोगेट का जन्म 3 मई 1994 को क्वींसलैंड में हुआ था। उनके नाम अब तक 37 फर्स्ट क्लास मैचों में 127 विकेट हैं। इस गेंदबाज ने बिग बैश लीग में भी अपने प्रदर्शन से सबको अवगत कराया है, जहां उनके नाम 42 टी-20 मैचों में 40 विकेट हैं। वह अब तक एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने लिस्ट ए मैचों में 2016 में डेब्यू किया और अब तक 14 लिस्ट ए मुकाबलों में 21 विकेट चटका चुके हैं।
पडीक्कल रहे टॉप स्कोरर
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ, जहां भारतीय टीम के कप्तान गायकवाड़ बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। टीम ने इसके बाद 32 रन तक अभिमन्यु ईश्वरन और सुदर्शन के भी विकेट गंवा दिए। टीम के लिए पडीक्कल ने 77 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली और टीम के टॉप स्कोरर रहे। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Retentions: जानें सभी 10 टीमों से कौन से खिलाड़ी होंगे रिटेन?
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
44 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines