India Womens vs South Africa Womens: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेंगे. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है, जबकि अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह पक्की की है. हालांकि बारिश की वजह से अगर मुकाबला रद्द हो गया तो सवाल ये है कि किस टीम को चैंपियन माना जाएगा? आइए जानते हैं पूरा समीकरण.
रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा?
वर्ल्ड कप 2025 में कई मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं. नवी मुंबई में भी कई मैच बारिश की वजह से प्रभावित हो चुके हैं. ऐसे में 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अगर बारिश की वजह से खेल बाधित होता है तो मुकाबला 3 नवंबर को खेला जाएगा. फाइनल के लिए 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. अगर 3 नवंबर को भी बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाता है और नतीजा नहीं निकलता है तो अंक तालिका में ज्यादा पॉइंट्स वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि अंक तालिका में साउथ अफ्रीका के पास 10 अंक है, जबकि भारत के पास 7 अंक है. इसलिए साउथ अफ्रीका वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगी.
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यू वेदर की रिपोर्ट्स के अनुसार 2 नवंबर को नवी मुंबई का तापमान 31 डिग्री रहेगा, जबकि बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं, 3 नवंबर को भी बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है. तापमान 31 डिग्री रहेगा. दोनों दिन बारिश होने की संभावना है. इस लिहाज से मुकाबला प्रभावित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के आगे ‘तहस-नहस’ हुई भारतीय टीम, स्टार खिलाड़ी ने बरपाया कहर
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा , स्मृति मंधाना , अमनजोत कौर , हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , जेमिमा रोड्रिग्स , दीप्ति शर्मा , ऋचा घोष (विकेटकीपर) , राधा यादव , क्रांति गौड़ , श्री चरणी , रेणुका सिंह ठाकुर.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: हर्षित राणा की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर उठी बड़ी मांग, 104 मीटर के छक्के के साथ झूम उठे फैंस
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines