ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के बिगड़े हुए हालात को देखते हुए वहां पर 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन की मेजबानी भी उससे छीनी जा सकती है। इस पर आईसीसी की ओर से बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) सुरक्षा कारणों से इस पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश से छीनकर किसी अन्य देश को सौंप सकता है। इस आयोजन की मेजबानी के लिए आईसीसी की पहली पसंद भारत है, जबकि श्रीलंका और UAE में भी टूर्नामेंट के आयोजित कराए जाने पर विचार चल रहा है।
इन विकल्पों पर शुरू हुआ विचार
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बांग्लादेश के विकल्पों पर चर्चा शुरू कर चुका है। भारत और श्रीलंका में कम समय में इस टूर्नामेंट की पूरी तैयारी हो सकती है। हालांकि, अक्टूबर में श्रीलंका में बारिश के हालात भी बन सकते हैं जबकि भारत में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में UAE को भी विकल्प के रूप में रखा गया है। अगर बीसीसीआई हामी भरता है कि पाकिस्तानी टीम को किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में भारत में ही टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा।
आईसीसी का बयान
क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी इस मुद्दे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर बताया है कि आईसीसी के पास सभी सदस्य देशों में सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। स्थिति पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है, टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 7 सप्ताह शेष हैं। ऐसे में इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट बांग्लादेश नहीं तो कौन से देश में आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024 Live: नीरज चोपड़ा की एंट्री, हॉकी टीम रचेगी इतिहास; पढ़ें पल-पल की अपडेट
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, पूर्व कप्तान के घर में भी लगा दी आग; शेख हसीना से है खास नाता
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
17 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines