Live Updates
Ind vs Pak Women's T20 WC LIVE Score: पाकिस्तान ने की वापसी
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने पाकिस्तान टीम की मैच में वापसी करा दी। उन्होंने पहले जेमिमा को आउट किया। इसके बाद उन्होंने ऋचा घोष को भी आउट कर दिया।
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा
शेफाली वर्मा 32 रन बना कर आउट ही गईं हैं। उन्होंने टीम का रन रेट बढ़ाया। वो बड़े शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गईं। टीम इंडिया ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं।
भारत की पारी संभली
टीम इंडिया ने 10 ओवर में 50 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ने एक मात्र विकेट स्मृति का खोया है। मैदान पर इस समय शेफाली 24 और जेमिमा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को लगा बड़ा झटका
106 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत को एक बड़ा झटका लगा है। वो पांचवें ओवर में 7 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें सादिया इकबाल ने तूबा हसन के हाथों कैच आउट कराया।
टीम इंडिया की धीमी शुरुआत
टीम इंडिया ने 3 ओवर में 14 रन बना लिए हैं। स्मृति ने 6 और शेफाली 3 रन पर बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने धीमी शुरुआत की है।
भारत को मिला 106 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान महिला टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए निदा डार ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
पाकिस्तान को लगातर ओवर में झटके लगे हैं। तुबा हसन बिना खाता खोले आउट हो गईं। जबकि फातिमा सना 13 रन बनाकर आउट हो गईं। पाकिस्तान ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का पांचवां विकेट भी गिर गया है। अलिया 9 गेंदों 4 रन बनाए। उन्हें अरुंधती रेड्डी ने आउट किया। पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं।
मुश्किल में पाकिस्तान
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। मुनीबा अली 17 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें श्रेयंका पाटिल की गेंद पर ऋचा घोष ने स्टंप किया। पाकिस्तान ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। निदा डार 2 और मुनीबा 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान टीम मुश्किल में पड़ गई है। टीम का तीसरा विकेट भी गिर गया है। उमाइमा सोहेल 3 रन बनाकर आउट हो गईं हैं। उन्हें अरुंधती ने आउट किया। पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
दीप्ति शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सिद्रा अमीन को आउट किया। वो 8 रन बनाकर आउट हो गईं।
पाकिस्तान की खराब शुरूआत
पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली और गुल फिरोजा ओपन करने उतरी थी। लेकिन गुल फिरोजा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाई। वो रेणुका ठाकुर की गेंद पर आउट हो गईं। वो अपना खाता भी नहीं खेल सकीं।
दोनों देशों की प्लेइंग XI
भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, एस सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग) XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज़, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल
पाकिस्तान ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में पाकिस्तान की टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
India Women vs Pakistan Women ICC T20 World Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। 106 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 18। 5 ओवर में इसे हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 32 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके लगाए। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन निदा डार ने बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 28 रन बनाए। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा श्रेयंका ने 2 विकेट लिए। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम इंडिया को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ये भारत की टूर्नामेंट में पहली जीत है।
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines