हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's T20 World Cup 2024: जियोसिनेमा या सोनी नहीं, यहां फ्री में देखें फाइनल मुकाबला

ICC Women’s T20 World Cup 2024 Final: आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का मजा फ्री में आप यहां उठा सकते हैं।

विज्ञापन
new zealand vs south africa

ICC Women’s T20 World Cup 2024 Final: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। आज दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है क्योंकि इन दोनों देशों की न तो पुरुष और न ही महिला टीम आज तक विश्व कप का खिताब जीत पाई है। ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी उसके लिए ये बेहद ही ऐतिहासिक पल होने वाला है। भारत में आप इस फाइनल मैच का मजा फ्री में उठा सकते हैं, जिसकी जानकारी में हम आपको देने वाले हैं।

यहां फ्री में देख सकेंगे मैच

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर मैच की ब्रॉडकास्टिंग होगी। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर होगी। जहां आप फ्री में इस फाइनल मुकाबले का मजा ले सकते हैं। जहां साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था, तो वहीं न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें:- नसीम शाह को जसप्रीत बुमराह से बताया बेहतर, अब पाकिस्तानी खिलाड़ी की फैंस ने लगा दी क्लास

विज्ञापन

दोनों टीमों का टी20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बात अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों की करे तो अभी तक साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 11 मैचों में न्यूजीलैंड और 4 में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी है। ऐसे में कीवी टीम का थोड़ा पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर क्या BCCI के आगे झुक गया है पाकिस्तान? इस शर्त पर अब भी अड़ा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola