ICC T20 Ranking: आईसीसी ने टी20 गेंदबाजों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। वो 3 स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्हें आगे अब सिर्फ वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वरुण प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 14 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड सीरीज में मचाया था धमाल
चक्रवर्ती 705 रेटिंग अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आदिल राशिद (705) की बराबरी की है। इस लिस्ट में अकील हुसैन (707) टॉप पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 9.86 की औसत के साथ 14 विकेट लिए थे।इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 8 से भी कम (7।67) था। उन्होंने एक पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया था।
वहीं, उनके साथी रवि बिश्नोई चार पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 5 विकेट हासिल किये थे।
वनडे सीरीज में किया गया शामिल
टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें वनडे सीरीज में भी शामिल किया गया है।माना जा रहा है उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।उनकी गेंदबाजी को समझना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines